VIDEO: कादर खान की ऐसी हालत देख आपकी आंखे भी हो जाएंगी नम


बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और कॉमेडी के बादशाह कहे जाने वाले कादर खान पिछले काफी समय से बीमार चल रहा है। इसकी वजह से अब उन्हें चलने और बोलने में भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है, फिलहाल वह इलाज चल रहा है। अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले कादर खान आज इस इंडस्ट्री से बिल्कुल अलग हो चुके हैं। इन दिनों वह अपने बेटे के साथ कनाडा में हैं, जहां उनकी काफी अच्छी देखभाल की जा रही है। हाल ही में कादर खान का वीडियो सामने आया है, जो रमजान के दौरान का है। इस को देखने के बाद आपकी आंखे जरूर नम हो जाएंगी और एक के बाद एक उनके सभी किरदार आपकी आंखों के सामने घूमने लगेंगे।


दरअसल इस वीडियो में कादर खान को एक बस से बाहर उतारते हुए देखा जा सकता है। इसमें उन्हें कुछ लोग उन्हें सहारा देकर बस से लाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं साइड में एक व्हील चेहर पर नजर आ रहा हैं। बस से उतारते ही कादर खान को तुरंत इस व्हील चेयर पर बैठा दिया गया है। उन्हें हालत में देख आप जरूर भावुक हो उठेंगे। कादर खान को कई फिल्मों में शानदार अदाकारी करते हुए देखा गया, खासतौर पर जब बात उनकी कॉमेडी की हो तो उनसे बेहतर कलाकार कोई नहीं होगा। उन्होंने अपने पूरे फिल्मी करियर के दौरान दर्शकों को खूब हंसाया है।

कादर खान का नाम सुनते ही हम सभी के जहन में उनका कॉमिक अवतार आ जाता है। उन्होंने कुछ वक्त पहले कहा था कि अब कोई भी निर्माता-निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में नहीं लेना चाहता। बता दें कि कादर खान ने अपने अभिनय से तो दर्शकों को लुभाया ही है साथ ही वह राइटर के तौर पर भी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।
उन्हें पिछली बार 2015 में अपनी फिल्म 'हो गया दिमाग का दही' के दौरान ही मीडिया से रुबरू होते देखा गया था। लेकिन इसके बाद से वह अपनी बीमारी के कारण लाइमलाइट से दूर हो गए हैं।

Source : INDIA TV

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin