शूटिंग के दौरान कपिल शर्मा की तबियत हुई खराब, हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया


सबको हंसाने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा के फैंस के लिए बुरी खबर है. कपिल शर्मा को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि कपिल को लो ब्लड प्रेशर की वजह से काफी बेचैनी हो रही थी इस वजह से उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

आज ये कॉमेडियन जब अपने शो की शूटिंग कर रहे थे उसी दौरान उनकी तबियत कुछ खराब सी होने लगी. सेट पर मौजूद कपिल शर्मा के एक करीबी ने बताया, ‘आज शाम चार बजे कपिल को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. जब कपिल शूटिंग कर रहे थे उसी दौरान उ्न्हें बेचैनी महसूस हुई. कपिल को लो ब्लड प्रेशर की समस्या है. कपिल लगातार शूटिंग कर रहे हैं इसलिए उन्हें ऐसा हो रहा है.’

फैंस के लिए राहत की खबर ये है कि अब कपिल शर्मा की हालत स्थिर है. एक न्यूज़ वेबसाइट से सोनी चैनल ने कहा है कि कपिल की हालत में सुधार हो रहा है.

आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर से झगड़े के बाद कपिल शर्मा के शो की टीआरपी लगातार गिर रही है इस वजह से ये कॉमेडिनय काफी दबाव में हैं. ऐसी खबरें भी थीं कि सलमान खान अपना शो ‘दस का दम’ लेकर आ रहे हैं जिसकी वजह से कपिल का शो जल्द ही ऑफ  एयर होने वाला है, लेकिन राहत की खबर ये है कि सलमान के शो की डेट्स आगे बढ़ा दी गई है.

Source : ABP news

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin