कटरीना ने ऐश्वर्या को कहा लोमड़ी, रणबीर ने कराया चुप


कटरीना कैफ और रणबीर कपूर का रिश्ता भले ही खत्म हो गया हो लेकिन अपनी आने वाली फिल्म 'जग्गा जासूस' के प्रमोशन के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.

हाल ही में दोनों प्रमोशन के लिए फेसबुक लाइव कर रहे थे और इस दौरान दोनों ने बहुत से गेम्स खेले. गेम्स के दौरान दोनों ने मस्ती तो की लेकिन उनके कुछ जवाब अपमानजनक भी थे.

दरअसल रणबीर ने कटरीना को एक जानवर के साथ किसी सिलेब का नाम जोड़ने के लिए कहा. जब रणबीर ने लोमड़ी कहा तो कटरीना ने ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम ले लिया. अब कटरीना ने ऐसा क्यों बोला, ये तो उन्हें ही पता होगा लेकिन कैट को ऐश से ऐसी दुश्मनी नहीं मोल लेनी चाहिए.

उसके बाद एक फैन ने रणबीर से उनके जिंदगी के पांच सबसे करीबी लोगों के नाम पूछे. इस पर रणबीर ने कहा- मॉम-डैड, भतीजी, अयान. मैं तुम्हारा (कटरीना) का नाम भी ले लेता अगर मैं तुम्हें खुश रख पाता. इसलिए मैं अपने दो कुत्तों का नाम लूंगा.


देखें उनका फेसबुक लाइव:

Source : AAJ TAK

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin