ये 7 चीजें पर्स में रखेंगे तो बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा


धन की इच्छा किसे नहीं होती. हर कोई चाहता है कि उसके पास दौलश-शौहरत की भरमार हो.अगर बहुत सारा नहीं तो इतना तो हो ही जिससे अच्छे से जिदंगी गुजारी जा सके.

लेकिन कुछ लोग आपको ऐसे जरूर मिल जाएंगे जिनके पास पैसे ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाते. इस बात का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है की सुबह उनका पर्स पैसों से भरा रहता है, लेकिन शाम होते ही कुछ चंद सिक्कों के अलावा कुछ नहीं बचता.

ऐसी समस्या से निपटने के लिए हम आपको शास्त्रों से जुड़े कुछ अचूक उपाय बताएंगे जिससे आपके पास धन हमेशा टिका रहेगा और पर्स कभी खाली नहीं होगा.

वास्तु शास्त्र में बताई गई इन 10 वस्तुओं को आपने पर्स में रखेंगे, तो धन की कमी कभी नहीं होगी. पर्स कभी खाली नहीं होगा और जरूरत के अनुसार पैसा देता रहेगा.

1 . लाल रंग का कागज- यह एक अचूक टोटका है. इसके लिए एक लाल कागज चाहिए. कागज में अपनी इच्छा लिखकर उसे रेशमी धागे से बांध लें और पर्स में रख लें. ऐसा करने से जरूर आपकी इच्छा पूरी होगी.

2 . चावल- शास्त्रों में अनाज और धन दोनों एक समान कहे गए हैं. अगर पर्स में चुटकी भर चावल रखते हैं तो यह अनचाहे खर्च को कम करता है.

3 . माता लक्ष्मी की तस्वीर- माता लक्ष्मी की वहीं पिक्चर अपने पर्स में रखें जिसमे वह बैठी हुई मुद्रा में हों. इससे आपको कभी भी पैसे की कमी नहीं होगी.

4 . पीपल का पत्ता- हिन्दू धर्म में पीपल और तुलसी दोनों को ही पूजनीय है. वास्तु शास्त्र में बताया गया है की पर्स में हमेशा पीपल का पत्ता रखना चाहिए.पीपल के पत्ते को अभिमंत्रित करने के बाद शुभ मुहूर्त में इसे पर्स में नोटों के साथ रखना चाहिए. ऐसा करने से पर्स हमेशा धन से भरा रहेगा, जरूरत के समय कभी भी आर्थिक परेशानी नहीं होगी.

5 . यदि आपके पास कोई चांदी का सिक्का पड़ा हो तो इसे भी पर्स में रखने से धन लाभ होता है. लेकिन ध्यान रहे की सोने या चांदी के सिक्के को पर्स में रखने से पहले इसे घर के मंदिर में मां लक्ष्मी के चरणों में रखें.

6 . ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पर्स में शीशे का कोई टुकड़ा या एक छोटा चाकू रखना चाहिए. यह उपाय भी धन वृद्धि में सहायक है. इसके आलावा आप पर्स में गोमती चक्र भी रख सकते हैं.


7 .रुदाक्ष रखने से दरिद्रता दूर होती है और धन वृद्धि करता है.

Source : आज तक 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin