ब्रिटेन की राजधानी के मशहूर लंदन ब्रिज पर शनिवार देर रात एक तेजरफ्तार वैन ने राहगीरों को कुचल दिया. फिर यह वैन ब्रिज के पास बरो मार्केट की तरफ बढ़ गई, जहां हमलावरों ने पुलिस पर गोलीबारी की और फिर वैन से उतरकर लोगों पर चाकुओं से हमला शुरू कर दिया. इस हमले में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं. ब्रिटिश पुलिस ने इस हमले को आतंकी वारदात करार देते हुए इसमें शामिल तीनों हमलावरों को मार गिराने का दावा किया है. इस हमले में किसी भारतीय के हताहत होने की फिलहाल खबर नहीं है.
भारतीय उच्चायोग ने जारी किया इमरजेंसी नंबर
वहीं लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने इस हमले के बाद भारतीय नागरिकों की मदद के लिए 02076323035 नंबर जारी किए हैं. भारतीय उच्चायुक्त ने बयान जारी कर कहा कि इस मुश्किल घड़ी में हम सभी प्रभावित लोगों, उसके परिवारों और दोस्तों को हर संभव मदद देंगे. इस मुश्किल में खुद को सुरक्षित रखें, पुलिस और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें. इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों से अधिक जानकारी के लिए मेट्रोपॉलिटन पुलिस के आपातकालीन नंबर 999 पर संपर्क करने को कहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन हमलों की निंदा की है.
वहीं ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने भी लंदन हुई में देर रात हुई इन घटनाओं को संभावित आतंकवादी हमला बताया है. मे ने एक बयान में कहा, पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों से जानकारी मिलने के बाद मैं यह पुष्टि कर सकती हूं कि लंदन में भयानक घटना को आतंकवाद के संभावित कृत्य के रूप में लिया जाए. उधर पुलिस की तरफ से ट्वीट कर कहा गया, लंदन ब्रिज और बरो मार्केट की घटनाओं को आतंकवादी घटनाएं घोषित किया गया है.
समाचार एजेंसी एएनआई ने लंदन का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें हमले के वक्त पास ही स्थित एक रेस्त्रां में बैठे लोग खुद को बचाने के लिए टेबल के बीच छिपते दिख रहे हैं. वहीं बीबीसी ने चश्मदीदों के हवाले से बताया कि लंदन ब्रिज पर रात 10 बजे के करीब राहगीरों को टक्कर मारने के बाद वैन से तीन शख्स 12 इंच लंबे चाकू के साथ उतरे और लोगों पर हमला शुरू कर दिया. वहीं कुछ चश्मदीदों ने बताया कि उन्होंने वहां गोली चलने की आवाज भी सुनी.
लंदन के परिवहन विभाग ने हमले के बाद इस मशहूर पुल को दोनों तरफ से बंद कर दिया. इसके साथ ही शहर के अंडरग्राउंड ट्रेन स्टेशनों को बंद कर दिया गया है और ब्रिज के आसपास के इलाकों को खाली करवा लिया गया है.
वहीं लंदन के मेयर सादिक खान ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. मेयर ने जनता से केवल आधिकारिक जानकारियों पर ही भरोसा करने का अनुरोध किया है.
ट्रंप ने मदद की पेशकश के साथ दोहराई यात्रा बैन की बात
इस हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन को मदद की पेशकश की है. ट्रंप ने ट्वीट किया, लंदन और ब्रिटेन की मदद के लिए अमेरिका हर संभव कोशिश करेगा. हम आपके लिए खड़े रहेंगे. हम आपके साथ हैं. ईश्वर रक्षा करें.
लंदन की घटनाओं को लेकर मदद की पेशकश करने वाले ट्वीट से कुछ देर पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने छह मुस्लिम बहुल देशों के लोगों पर यात्रा संबंधी प्रतिबंध की अपनी योजना पर अदालती रोक के बारे में ट्वीट किया था. उन्होंने कहा, हमें होशियार, चौकस और सख्त होने की जरूरत है. यह जरूरत है कि अदालतें हमारे अधिकार हमें वापस दें. हमें सुरक्षा के अतिरिक्त स्तर के तौर पर यात्रा प्रतिबंध की जरूरत है.
Source : आजतक

टेरीजा मे ने करार दिया आतंकी हमलाAttacks in London are shocking & anguishing. We condemn them. My thoughts are with families of the deceased & prayers with the injured.— Narendra Modi (@narendramodi) 4 June 2017
वहीं ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने भी लंदन हुई में देर रात हुई इन घटनाओं को संभावित आतंकवादी हमला बताया है. मे ने एक बयान में कहा, पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों से जानकारी मिलने के बाद मैं यह पुष्टि कर सकती हूं कि लंदन में भयानक घटना को आतंकवाद के संभावित कृत्य के रूप में लिया जाए. उधर पुलिस की तरफ से ट्वीट कर कहा गया, लंदन ब्रिज और बरो मार्केट की घटनाओं को आतंकवादी घटनाएं घोषित किया गया है.
समाचार एजेंसी एएनआई ने लंदन का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें हमले के वक्त पास ही स्थित एक रेस्त्रां में बैठे लोग खुद को बचाने के लिए टेबल के बीच छिपते दिख रहे हैं. वहीं बीबीसी ने चश्मदीदों के हवाले से बताया कि लंदन ब्रिज पर रात 10 बजे के करीब राहगीरों को टक्कर मारने के बाद वैन से तीन शख्स 12 इंच लंबे चाकू के साथ उतरे और लोगों पर हमला शुरू कर दिया. वहीं कुछ चश्मदीदों ने बताया कि उन्होंने वहां गोली चलने की आवाज भी सुनी.
लंदन के परिवहन विभाग ने हमले के बाद इस मशहूर पुल को दोनों तरफ से बंद कर दिया. इसके साथ ही शहर के अंडरग्राउंड ट्रेन स्टेशनों को बंद कर दिया गया है और ब्रिज के आसपास के इलाकों को खाली करवा लिया गया है.
वहीं लंदन के मेयर सादिक खान ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. मेयर ने जनता से केवल आधिकारिक जानकारियों पर ही भरोसा करने का अनुरोध किया है.
ट्रंप ने मदद की पेशकश के साथ दोहराई यात्रा बैन की बात
इस हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन को मदद की पेशकश की है. ट्रंप ने ट्वीट किया, लंदन और ब्रिटेन की मदद के लिए अमेरिका हर संभव कोशिश करेगा. हम आपके लिए खड़े रहेंगे. हम आपके साथ हैं. ईश्वर रक्षा करें.
Whatever the United States can do to help out in London and the U. K., we will be there - WE ARE WITH YOU. GOD BLESS!— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) 3 June 2017