रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी का सालाना वेतन लगातार नौवें साल 15 करोड़ रुपये पर ही कायम है. यही नहीं अंबानी ने शेयर विकल्प यानी स्टॉक ऑप्शन भी नहीं लिया है जो कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के अन्य डायरेक्टर्स को मिला है. देश के सबसे अमीर भारतीय अंबानी ने अपना वेतन, लाभ, भत्ते और कमीशन को 2008-09 से 15 करोड़ रुपये पर कायम रखा है. यानी वह सालाना करीब 24 करोड़ रुपये छोड़ रहे हैं.
मुकेश अंबानी का मंजूर पैकेज है 38.75 करोड़ रुपये
रिलायंस इंडस्ट्रीज की 2016-17 की सालाना रिपोर्ट में कहा गया है कि चेयरमैन और प्रबंध निदेशक का वेतन पैकेज 15 करोड़ रुपये पर ही कायम है. हालांकि, उनका मंजूर वेतन पैकेज 38.75 करोड़ रुपये है. कहा जा सकता है कि ये उनकी मैनेजमेंट लेवल पर कम सैलरी लेकर उदाहरण प्रस्तुत करने की इच्छा को दर्शाता है.
मुकेश अंबानी ने अक्तूबर, 2009 में अपना वेतन स्वैच्छिक रूप से 15 करोड़ रुपये पर सीमित किया था. उस समय मुख्य कार्यकारियों के वेतन को उचित रखने को लेकर बहस छिड़ी थी. अंबानी का वेतन इसी स्तर पर कायम है जबकि कंपनी के सभी दूसरे कार्यकारी निदेशकों को स्टॉक ऑप्शन मिला हुआ है
Source : ABP NEWS
