शास्त्रों में ये बात कही गई है कि हमारे कर्मों के हिसाब से ही हमें सुख-दुख की प्राप्ति होती है। लेकिन वहीं अगर अच्छे काम किया जाएं, तो मां लक्ष्मी की कृपा भी आपके ऊपर बनी रहती है। वास्तु, अध्यात्म और ज्योतिष आदि में सफल व सुखी जीवन के सूत्र इसीलिए बनाए गए हैं ताकि मनुष्य शुभ काम करे और उसे शुभ फल प्राप्त हो। अनजाने में किए गए कुछ कार्य उसके दुख का कारण भी बन सकते हैं।
तंत्र शास्त्र के अनुसार कुछ साधारण मगर सटीक उपाय करने से मां लक्ष्मी अपने भक्त पर जल्दी ही प्रसन्न हो जाती हैं और अगर जन्म कुंडली में शुक्र अपनी दशा में अशुभ फल दे रहा है। शुक्र के प्रभाव से जानें कितनी बीमारियों का सामना करना पडता है जिससे कि आपको जीवन में सुख नाम की कोई चीज न रह जाती। जिसके लिए आप नए-नए उपाय करते है कि आपका ग्रह सही हो जाए।
- मुख्य द्वार के पास या सामने कूड़ादान न रखें और न ही वहां पानी इकट्ठा होने दें। इससे पड़ोसी भी शत्रु हो जाते हैं।
- रात को सोने से पहले रसोई में एक बाल्टी पानी भरकर रखें। इससे घर में सुख व समृद्धि का वास होता है। खाली बाल्टी घर में तनाव और चिंता लेकर आती है।
- अगर आप घर में लक्ष्मी का वास करना चाहते है तो जब भी आप पूरे परिवार के साथ घर से बाहर न निकले। ऐसा करने से माता लक्ष्मी भी हमारे साथ बाहर चली जाती है। जिससे घर में दरिद्रता का वास हो जाता है। इसलिए जब भी यात्रा के लिए निकलें तो घर से पूरे परिवार को एक साथ न निकलें। इससे घर की लक्ष्मी और यश बना रहेगा।
- अपनी छत पर पुराने मटके या फूटे हुए बर्तन नहीं रखें। साथ ही किचन की छत पर पुरानी चीजें नहीं होनी चाहिए। इससे आपके घर में दरिद्रता के साथ-साथ गरीबी भी आती है।
- सूर्यास्त के बाद दूध, दही, नमक, तेल और प्याज लेने नहीं जाना चाहिए। इससे जीवन में बाधाएं आती हैं और कष्टों का सामना करना पड़ता है। साथ ही परिजनों का मान-सम्मान भी कमजोर हो जाता है।
