मैक्डॉनल्ड्स के बर्गर, फ्रेंच फ्राइस के शौकीनों के लिए आज बड़ी चिंता की खबर आई है. दिल्ली में पॉपुलर रेस्त्रां सीरीज मैक्डॉनल्ड्स के कुल 55 में से 43 रेस्त्रां बंद हो गए हैं. लाइसेंस रिन्यू कराने में असफल रहने की वजह से ये फूड आउटलेट आज से ही बंद हो चुके हैं. दिल्ली में मैकडॉनल्ड्स के 55 में से जो 43 रेस्त्रां बंद हुए हैं उनका संचालन सीआरपीएल कर रही थी.
43 out of 55 @mcdonaldsindia restaurants in #Delhi lose Eating House Licences; to remain shut from today.— Press Trust of India (@PTI_News) June 29, 2017
क्या है पूरा मामला?
अमेरिका की दिग्गज कंपनी मैकडॉनल्ड्स और कनॉट प्लाजा रेस्टोरेंट्स (सीआरपीएल) के बीच लंबे समय से कानूनी लड़ाई चल रही है. अगस्त 2013 में सीपीआरएल के मैनेजिंग डायरेक्टर पोस्ट से विक्रम बख्शी को हटाने के बाद से ही बख्शी और मैकडॉनल्ड्स के बीच लड़ाई चल रही है. इसी लड़ाई के तहत सीपीआरएल मैंडेटरी हेल्थ लाइसेंस रिन्यू कराने में फेल हो गई है जिसके बाद कनॉट प्लाजा रेस्टोरेंट्स के बोर्ड ने गुरुवार से दिल्ली के 55 में से उन 43 रेस्टोरेंट को बंद करने का फैसला किया है जिनको सीएरपीएल ऑपरेट कर रही थी.
1700 कर्मचारी होंगे बेरोजगार
कनॉट प्लाजा रेस्टोरेंट्स के बोर्ड ने गुरुवार से दिल्ली के 55 में से उन 43 रेस्टोरेंट को बंद करने का फैसला किया है जिनको सीएरपीएल ऑपरेट कर रही थी. इसके बाद इनमें काम कर रहे 1700 से ज्यादा कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे. वैसे सीआरपीएल देश में 168 रेस्टोरेंट्स ऑपरेट करती है.
कनॉट प्लाजा रेस्टोरेंट्स (CPRL) विक्रम बख्शी और मैकडॉनल्ड्स के बीच 50:50 फीसदी हिस्सेदारी वाला ज्वाइंट वेंचर है जो नॉर्थ और ईस्टर्न इंडिया में फास्ट फूड चेन ऑपरेट करता है.
कनॉट प्लाजा रेस्टोरेंट्स और मैकडॉनल्ड्स के बीच केस जारी है#McDonald's says licences of a number of its restaurants in Delhi have expired.— Press Trust of India (@PTI_News) June 29, 2017
कनॉट प्लाजा रेस्टोरेंट्स और मैकडॉनल्ड्स के बीच 50:50 फीसदी हिस्सेदारी वाला ज्वाइंट वेंचर है जो नॉर्थ और ईस्टर्न इंडिया में फास्ट फूड चेन ऑपरेट करता है. विक्रम बख्शी वाले मामले के बाद सीआरपीएल ने मैक्डॉनल्ड्स को खिलाफ कंपनी लॉ बोर्ड में केस किया. इस मामले में बोर्ड का आखिरी फैसला अभी नहीं आया है. वहीं, दुनिया की सबसे बड़ी फास्ट फूड चेन मैकडॉनल्ड्स लंदन कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन में बख्शी के खिलाफ आर्बिट्रेशन का मामला लड़ रही है. हालांकि विक्रम बख्शी और उनकी पत्नी अब भी सीआरपीएल बोर्ड में हैं और सीएरपीएल के बोर्ड में मैकडॉनल्ड्स के 2 रिप्रेजेंटेटिव्स हैं.
Source : ABP NEWS

