राजनाथ सिंह के पैर की हड्डी टूटी, AIIMS में चढ़ा प्लास्टर

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पैर की हड्डी टूट गई है, इसके बारे में उनके एक करीबी सहयोगी ने जानकारी दी.

सहयोगी के मुताबिक रविवार की सुबह अपने आधिकारिक निवास पर सैर करते वक्त 65 वर्षीय राजनाथ सिंह का टखना मुड़ गया. जिसके बाद उन्हें एम्स ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उनके पैर की हड्डी फैक्चर हो गया है.

डॉक्टरों ने पैर पर प्लास्टर चढ़ा दिया है. राजनाथ के बायें पैर में ये फैक्चर हुआ है.

प्लास्टर चढ़ाने के कुछ देर बाद ही उन्हें निवास पर ले आया गया है. जहां वो फिलहाल आराम कर रहे हैं.

हालांकि रविवार को ही राजनाथ ने पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग में प्रदर्शनकारियों से हिंसा नहीं करने और किसी भी मुद्दे के समाधान के लिए बातचीत करने की अपील की. उन्होंने वहां रहने वाले लोगों से कहा कि हिंसा से उन्हें कभी कोई समाधान खोजने में मदद नहीं मिलेगी और उन्हें शांति के साथ रहना चाहिए.


उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'मैं दार्जीलिंग और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से अपील करता हूं कि शांत रहें. किसी को हिंसा नहीं करनी चाहिए'. यही नहीं, उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी बात की और वहां मौजूद हालात पर चर्चा की.

Source : आजतक

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin