बेटी के साथ दुबई रवाना हुईं रानी मुखर्जी, पहली बार आदिरा को मीडिया से नहीं छिपाया

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने फिल्मकार आदित्य चोपड़ा से 2014 में शादी की थी और 2015 को उन्होंने बेटी आदिरा को जन्म दिया. जन्म के एक साल बाद रानी मुखर्जी के फैन्स को उनकी बेटी का दीदार पिछले साल दिसंबर में हुआ था. रानी मुखर्जी मीडिया फ्रेंडली है, लेकिन उनके पति आदित्य चोपड़ा मीडिया के सामने आने से बचते हैं. यही वजह है कि बाकि स्टार किड्स से उलट आदिरा चोपड़ा की महज एक-दो तस्वीरें ही इंटरनेट पर मौजूद है. लेकिन अब लगता है कि रानी मुखर्जी अपनी बेटी की मीडिया की निगाहों से छिपाना नहीं चाहती.

बुधवार रात 39 वर्षीय एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया. रानी के साथ उनकी बेटी आदिरा भी अपनी केयरटेकर की गोद में मौजूद दिखाई दीं. गुलाबी रंग की ड्रेस में नजर आ रहीं आदिरा बेहद क्यूट लग रही थीं. यह पहला मौका था जब रानी ने बेटी को मीडिया के कैमरों से नहीं बचाया. देर रात मां-बेटी की यह जोड़ी दुबई के लिए रवाना हुई. 

बताते चलें कि, 39वें जन्मदिन (21 मार्च) के मौके पर रानी मुखर्जी पहली बार अपने फैन्स से फेसबुक के जरिए रूबरू हुई थीं. इस दौरान उनके प्रशंसकों ने आदिरा से जुड़े सवाल किए थे. आदिरा के बारे में रानी ने कहा था, 'एक मां होना बहुत ही अनोखा एहसास है. आपकी जिंदगी रातोंरात बदल जाती है, क्योंकि हर दिन आपको एक नया अनुभव मिलता है. मैं और भी मजबूत हुई हूं. मां बनने के साथ आपके जीवन में कई चीजें भी आती हैं. मैं आदिरा के साथ अपने आने वाले समय को लेकर उत्साहित हूं.' 

सोशल मीडिया से अनुपस्थिति के बारे में रानी ने कहा था, 'मैं सोशल मीडिया पर नहीं हूं और न ही मैं अपनी बेटी के साथ फोटो को इस पर साझा करती हूं. मेरे पति काफी निजी व्यक्ति हैं और मैं इसका सम्मान करती हूं. मुझे अपने प्रशंसकों को किसी चीज के लिए न कहना भी अच्छा नहीं लगता. खासकर जब वे मुझसे फोटो पोस्ट करने के लिए कहते हैं.'

बताते चलें कि, रानी मुखर्जी आखिर बार फिल्म मर्दानी (2014) में नजर आई थीं. बेटी की देखरेख के लिए उन्होंने लंबा ब्रेक लिया था. अब वह 'हिचकी' नामक फिल्म से कमबैक करने जा रही हैं. सिद्धार्थ मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है.  

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin