'सर' जडेजा बने पिता, चैंपियंस ट्रॉफी के बीच आई खुशी की खबर

इंग्लैंड में खेली जा रही चैंपियंस ट्रॉफी के बीच ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के लिए खुशखबरी आई है. जडेजा पिता बने गए हैं. रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवामा ने राजकोट में बेटी को जन्म दिया है.


खबरों की मानें, तो रीवाबा ने राजकोट के स्टर्लिंग अस्पताल में देर रात बेटी को जन्म दिया है. रवींद्र जडेजा और रीवाबा की शादी पिछले वर्ष 17 अप्रैल को हुई थी. रवींद्र जडेजा ने अपनी नन्ही परी का चेहरा वीडियो कॉलिंग के जरिये देखा. रीवाबा ने बुधवार देर रात करीब 1.16 बजे बेटी को जन्म दिया. हाल ही में कुछ समय पहले जडेजा की पत्नी रीवा की गोदभराई की रस्म पूरे पारंपरिक तरीके से की गई थी. रीवा ने गोदभराई की रस्म निभाते हुए अपने देवर के गालों पर कुमकुम भी लगाया था.

Source :

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin