बिना AC-कूलर के 15-20 डिग्री तक ठंडा किया जा सकता है घर, अपनाएं यह तरीका...


भीषण गर्मी में घर को ठंडा करने के लिए लोग एसी या कूलर खरीदने को तरजीह देते हैं। लेकिन इनके बिना भी घर को ठंडा करने के कई तरीके मौजूद हैं। हम यहां ऐसे तरीके के बारे में बता रहे हैं, जिससे घर का टेंप्रेचर 20 डिग्री तक कम किया जा सकता है। इससे आपके घर का बिजली का खर्च भी कम होगा।

इस तरीके से छत की हीट कम होगी। इसके लिए आपको छत पर अलग तरह का पेंट करना होगा। इसके लिए बाजार में कई पेंट बाजार में उपलब्‍ध हैं। यह पेंट धूप की गर्मी को रिफ्लेक्‍ट कर देते हैं, जिससे गर्मी घर के अंदर नहीं जाती है। जिन घरों में एसी हैं, अगर वहां पर यह पेंट इस्‍तेमाल किया जाए, तो बिजली की भी बचत हो सकती है। कंपनियों का दावा है कि इससे एसी की बिजली की खपत में 10 फीसदी तक की कमी की जा सकती है।


छत को पहले ठीक से साफ करें। फिर तार वाले ब्रश से थोड़ा सा रगड़ा जाना चाहिए। इससे छत पर पेंट मजबूती से चिपक जाता है। छत की सफाई जितनी अच्‍छी होगी, पेंट का असर उतना ही ज्‍यादा रहेगा।… छत पर अगर पानी भरता है, तो पहले उसे ठीक करा लेना चाहिए। ऐसा न करने से पेंट जल्‍द खराब हो जाएग और अगले साल फिर से कराना होगा।

कैमिकल इंडस्‍ट्री से जुड़े और होम केयर के डायरेक्‍टर राजेश कुमार गुप्‍ता ने बताया कि यह पेंट सूरज की रोशनी को रिफलेक्‍ट कर देते हैं। गर्मियों में धूप तेज होती… ऐसे में उसकी 90 फीसदी तक गर्मी रिफलेक्‍ट हो जाने से छत गर्म नहीं होत
है। इस कारण घर के अंदर गर्मी नहीं आती है, और अंदर का तापमान 15 से 20 डिग्री तक कम हो जाता है।

10 लीटर का पैक- 3,350 रुपए में थर्मेटेक हीट प्रूफ पेंट कराने पर कंपनी का दावा है कि दोपहर में जब सूरज की तेज रोशनी सबसे ज्‍यादा होती है, उस वक्‍त घर का तापमान 17 डिग्री तक कम हो सकता है। कंपनी के अनुसार एक लीटर पेंट में 40 से लेकर 50 वर्ग फुट की छत पर डबल कोट पेंट किया जा सकता है। एक बार अगर पेंट अच्‍छी तरह से कराया जाए तो यह 3 साल तक आराम से चल सकता है। …

20 लीटर पेंट 12000 रुपए में कंपनी का दावा है कि एक्‍सेल कूल कोट पेंट कराने के बाद घर का तापमान दोपहर की गर्मी में 20 डिग्री तक कम किया जा… सकता है। कंपनी के अनुसार 20 लीटर पेंट से 500 वर्ग फुट छत को हीट प्रूफ किया जा सकता है। यह एक इको फ्रेंडली पेंट है, जिसका 6 देशों को निर्यात भी किया जा रहा है। कंपनी के अनुसार एक बार पेंट करने के बाद यह 5 से 7 साल तक यह चलता है।

मोनार्च पेंट को घर की छत के अलावा टीन शैड पर भी किया जा सकता है। यह सूरज की गर्मी को रिफलेक्‍ट कर देता है, जिससे छत गर्म नहीं हो पाती है। कंपनी का कहना है कि 15 लीटर पेंट से 271 वर्ग फुट की छत पर डबल कोट किया जा सकता है। गर्मी में दोपहर में छत पर रखी पानी की टंकी से गर्म पानी आता है। अगर इस पेंट को पानी की टंकी पर भी किया जाए तो दोपहर में सामान्‍य पानी मिलता है…

5 लीटर पेंट-1290 रुपए में   के-कोट समर पेंट को छत पर कराने से तापमान में कमी आती है। कंपनी का दावा है कि वह इसे विशेष फार्मूले से बनाती है, जिससे अल्‍ट्रावायलेट किरणें रिफलेक्‍ट हो जाती हैं। इसके इस्‍तेमाल से घर का तापमान 7 डिग्री तक कम किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार 5 लीटर पेंट में 150 से 155 वर्ग फुट छत पर सिंगल कोट में किया जा सकता है। एक बार इसे करने के बाद यह 3 साल आराम से चलता है। कीमत ऑनलाइन साइट से ली है। हम इसके सत्यापित  की पुष्टि नहीं करता है यह हमे एक वेबसाइट से मिला है |

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin