भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बी. साई प्रणीत ने थाईलैंड ओपन ग्रां प्री टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है. पुरुष एकल के फाइनल में टूर्नामेंट के तीसरी वरीय प्रणीत ने विश्व के 27वीं वरीयता प्राप्त क्रिस्टी को हराया. प्रणीत ने इंडोनेशियाई खिलाड़ी क्रिस्टी को 17-21, 21-18, 21-19 से हराया. पहले गेम हारने के बाद प्रणीत ने वापसी करते हुए अगले दोनों गेम में क्रिस्टी को कोई मौका नही दिया.
इससे पहले शनिवार को प्रणीत ने 36 मिनट के भीतर थोंगनुआम को सीधे गेमों में 21-11, 21-15 से मात दी. क्वार्टर फाइनल मैच में प्रणीत ने थाईलैंड के ही खिलाड़ी कांटाफोन वांगचारोएन को हराया था. वहीं क्रिस्टी ने एक अन्य सेमीफाइनल मैच में मलेशिया के जू वेन सूंग को सीधे गेमों में 21-9, 21-18 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया था.
इसी साल अप्रैल ने बी.साई प्रणीत ने सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज जीती थी. फाइनल में 24वीं विश्व वरीयता प्राप्त प्रणीत उन्होंने हमवतन किदांबी श्रीकांत को 17-21, 21-17, 21-12 से मात दी थी. प्रणीत ने 2016 में कनाडा ओपन ग्रांप्री. टूर्नामेंट अपने नाम किया था.
Source : आजतक