सलमान खान ने लॉन्च की बीइंग ह्यूमन ई-साइकिल

विश्व पर्यावरण दिवस पर एक्टर सलमान खान ने अपने बीइंग ह्यूमन ब्रान्ड के तहत इलेक्ट्रिक साइकिल लॉन्च की है.

बीइंग ह्यूमन ई-साइकिल के दो वेरिएंट्स- BH27 और BH12 चार रंगों- सफेद, पीला, लाल और काला में उपलब्ध है. साइकिल के दूसरे वेरिएंट्स बिक्री के लिए कुछ महीनों में उपलब्ध होंगे.

सलमान ने ट्वीट कर साइकिल का वीडियो शेयर किया है.
मीडिया से बात करते हुए सलमान ने कहा- जब लोगों को लंबी यात्रा करनी होती है तो वो साइकिल से ट्रैवल करने की सोचते भी नहीं हैं. लेकिन आसान पैडल और रिचार्जेबल मोटर सपोर्ट होने के कारण ये ई साइकिल शहर और गांव दोनों जगहों पर चलाने में आसान है.

ये ARAI सर्टिफाइड साइकिल्स की मैक्सिमम स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी और इसे चलाने के लिए किसी ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी.

Source : आजतक

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin