स्कूल टीचर ने बच्चों से कहा- SUICIDE NOTE लिखो


लंदन के एक स्कूल में टीचर ने बच्चों को कुछ ऐसा लिखने को दे दिया, जिसे सुनकर आप हैरत में पड़ जाएंगे. टीचर ने कक्षा में पढ़ने वाले 60 टीनएज स्टूडेंट्स को होमवर्क में Suicide Note लिखने को दे दिया. हालांकि टीचर ने इसे शेक्सपियर की त्रासदी मैकबेथ पर एक मॉड्यूल का हिस्सा बताया, पर छात्रों और अभिभावकों के नाराज होने पर टीचर और स्कूल ने माफी भी मांग ली.


ये घटना लंदन के किडब्रुक स्थ‍ित थॉमस टैलिस स्कूल की है, जहां छात्रों को कहा गया कि वो अपने प्रिय जनों के नाम एक खत लिखें. शिक्षक ने यह शेक्सपियर के मशहूर नाटक में उस हिस्से को पढ़ाने के बाद कहा, जिसमें मैकबेथ आत्महत्या कर लेती है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसे देखकर छात्रों के अभिभावक गुस्से में आ गए और इसे स्कूल की संवेदनशीलता की कमी बताया. एक छात्रा की मां ने कहा कि उनकी बेटी अपने तीन दोस्तों को आत्महत्या के कारण खो चुकी है. इसके बावजूद उसने अपनी मां से ऐसा खत लिखने को कहा.

छात्रा की मां ने कहा कि उनकी बेटी इस तरह की घटनाओं और मुद्दों से परेशान हो जाती है. इससे पहले उसने अपनी टीचर को भी इस बारे में बताया था.

ऐसे छात्रा की मां ने कहा कि इस उम्र में बच्चों को स्कूल में अच्छी बातें सिखाई जानी चाहिए. छात्रों से suicide note लिखाया जाना अच्छा विचार नहीं है और किसी भी हाल में ऐसा नहीं होना चाहिए था.

वहीं दूसरे अभिभावकों ने भी इसे घृणित और असंवेदनशील बताया. छात्रों के माता-पिता ने कहा कि असाइंमेंट देते वक्त छात्रों के उम्र का ध्यान भी नहीं रखा गया.

अभिभाकों की प्रतिक्रिया के बाद स्कूल के प्रमुख संचालिका कैरोलीन रोबर्ट्स आगे आईं और कहा कि इसे लेकर मेरे पास माता-पिता की शिकायत आई है और हम इसकी सराहना करते हैं कि अभिभावक इस मुद्दे को टीचर्स से डिस्कस कर रहे हैं.

कैरोलीन ने कहा कि वो कुछ माता-पिता से मिली हैं और इसकी माफी भी मांगी है. पेरेंट्स उन्हें माफ भी कर दिया है.

Source : आज तक 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin