नूडल्स खाने के शौकीन हैं तो जरा संभलकर, ये घटना आपके साथ भी हो सकती है


अगर आप घर से बाहर रहते हैं, ऑनलाइन और फोन पर ऑर्डर कर डिब्बाबंद खाना मंगवाते हैं तो यह खबर आपको चौंका सकती है. एक छात्रा ने अपने कैंपस की कैंटीन से खाने के लिए नूडल्स लिया था. इसके बाद वह रूम पर आकर बड़े चाव से खा रही थी तभी उसने जो देखा वह चौंकाने वाला था. छात्रा के तो होश ही उड़ गए थे. उसने देखा कि नूडल्स में एक सांप मरा हुआ पड़ा था. इसके बाद उस छात्रा ने तुरंत एक तस्वीर कैमरे में कैद की और सोशल मीडिया में पोस्ट कर दी. जिसके बाद से नूडल्स में सांप की यह तस्वीर जमकर वायरल हो रही है.

अब आप सोच रहे होंगे कि यह घटना की कहां की है, दरअसल यह मामला सामने आया है चीन के एक विश्वविद्यालय में. इसके बाद से विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत ही उस कैंटीन को बंद करा दिया है. हालांकि कैंटीन के मालिक ने इस बात से सांप इनकार किया है कि यह सांप उसके किचन से आया है. लेकिन जब पूरे मामले की जांच की गई तो पाया गया कि कैंटीन की हालत बहुत ही खराब थी और वहां पर गंदगी थी.

गौरतलब है कि इस समय पूरी दुनिया में जैसे-जैसे कारपोरेट कल्चर बढ़ रहा है डिब्बा बंद खाने की मांग भी बढ़ रही है. स्कूल और कॉलेजों भी छात्रों को अब डिब्बाबंद खाना पसंद आता है. लेकिन जो घटना चीन के विश्वविद्यालय में सामने आई है वह आंख खोलने वाला है. ऐसा नहीं है कि यह पहला मामला है इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. भारत में तो आए दिन ऐसा हो रहा है. बड़ी कंपनियां अपने फूड आउटलेट खोल रही हैं लेकिन उनमें खाने की क्वावलिटी पर ध्यान नहीं दिया जाता है और प्रशासन भी आंखें मूंदे बैठा रहता है.

Source : इंडिया टीवी

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin