तैमूर ने लगाई लिपस्टिक, सोशल मीडिया पर PHOTO VIRAL

सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर की फोटो जब भी सोशल मीडिया पर आती है, लोग क्रेजी हो जाते हैं. 20 दिसंबर को तैमूर का जन्म हुआ था उसके बाद से उनकी कई तस्वीरें सामने आई हैं.

रविवार को इंस्टाग्राम पर करीना कपूर के एक फैन पेज ने तैमूर की एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें तैमूर लिपस्टिक में नजर आ रहे हैं. हालांकि तैमूर ने लिपस्टिक लगाई नहीं है बल्कि एडिट कर के तस्वीर को ऐसा बनाया गया है.
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on
कुछ दिनों पहले तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य के पहले बर्थडे सेलिब्रेशन में भी तैमूर मम्मी करीना के साथ नजर आए थे. फिलहाल करीना प्रेग्नेंसी के बाद अपने वजन को कम करने में लगी हैं. उन्हें अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा के साथ जिम में अक्सर समय बिताते देखा जाता है.

फिल्मों की बात करें तो करीना, सोनम कपूर और स्वरा भास्कर के साथ वीरे दी वेडिंग की शूटिंग जल्द शुरू करेंगी.

Source : आजतक

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin