जीवनभर चाहिए सम्मान, तो भूल कर भी इतवार को न करें ये काम


रविवार के दिन सूर्य की पूजा की जाती है. ऐसा कहते हैं कि सूर्य की पूजा करने और सूर्य को जल चढ़ाने से व्यक्त‍ि का तेज बढ़ता है और उसका भाग्य बलशाली होता है. हालांकि देखा जाए तो सप्ताह के सातों दिन सौरमंडल में मौजूद किसी न किसी ग्रह से संबंधित हैं. सभी ग्रह अपना ठीक प्रभाव रखें इसके लिए उनके अनुकूल कार्य करना चाहिए.

इसी तरह रविवार के दिन सूर्य की पूजा का विधान है. इस दिन सूर्य ग्रह अपनी सबसे अधिक ऊर्जा लिए होते हैं. ज्योतिष शास्त्री पंडित बिनोद मिश्र के अनुसार जातक की कुंडली में सूर्य की स्थिति ठीक होनी चाहिए. जिससे व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान मिलता है. इसके साथ ही उसके जीवन के कष्ट दूर होते हैं और वह खुशहाल जीवन यापन करता है.

रविवार के दिन कुछ कार्य नहीं करने चाहिए. इन कार्यों को करने से सूर्य ग्रह के कुप्रभावों का सामना करना पड़ता है. इसलिए रविवार के दिन कुछ बातों का ध्यान रखने से सूर्यदेव की सदैव कृपा बनी रह सकती है.

-रविवार के दिन सूर्यास्त से पूर्व नमक का उपयोग न करें. ऐसा करना अशुभ माना जाता है.

-आमतौर पर लोग रविवार को ही नॉनवेज खाते हैं. जबकि ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार रविवार को मांस और मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए.

-इस दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए. इसके अतिरिक्त तेल मालिश और दूध को जलाने का कार्य न करें.

रविवार को हो सके तो तांबे से निर्मित चीजों को खरीदने और बेचने से बचें.


इस दिन नीले, काले व ग्रे रंग के वस्त्र न पहनें. संभव हो तो इस दिन जूते न पहनें.

Source : आज तक 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin