UP Board Result 2017: कुछ देर में आएंगे 10वीं, 12वीं के रिजल्‍ट


उत्तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा परिषद 10वीं, 12वीं का रिजल्‍ट अब से कुछ देर में जारी होगा. खबरों के अनुसार रिजल्‍ट 12 बजे के बाद जारी कर दिया जाएगा.

गौरतलब है कि छात्र यूपी बोर्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक ये बात कंफर्म है कि रिजल्‍ट आज 12 बजे के बाद अपलोड किए जाएंगे. कई स्‍थानीय अखबारों ने भी ये खबर छापी है. रिजल्‍ट को बोर्ड के हेडक्‍वार्टर इलाहाबाद से जारी किया जाएगा.

कब मिलेगी मार्कशीट 
रिजल्‍ट जारी किए जाने के 15 दिन के भीतर ऑरिज‍नल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट जारी कर दिए जाएंगे.

क्‍यों हुई रिजल्‍ट में देरी 
गौरतलब है कि इस बार उत्‍तर प्रदेश में चुनाव के कारण परीक्षाएं देर से शुरू हुई थीं. यही वजह है कि रिजल्‍ट आने में भी देरी हुई.

ऐसे चेक करें रिजल्‍ट 
- बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं.
- रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
-रिजल्ट आपके सामने होगा. इसका प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें.


बता दें कि इस बार करब 60 लाख छात्रों ने यूपी बोर्ड की परीक्षाएं दी हैं. 2016 में पास प्रतिशत 88.83 रहा था.

Source : AAJ tak

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin