आपके आम में 'चीन वाला जहर', जानें क्या है इससे बचने का तरीका?

बाजार में आम खरीदते वक्त पीले पीले सुंदर दिखने वाले आम आपको ललचाएंगे लेकिन आप इन पीले आम से जरा सावधान रहिएगा क्योंकि ये आपकी सेहत को बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं. आम का ये पीला रंग चीनी कार्बाइड की वजह से निखर कर आता है. इन आमों को आजकल चीन से आने वाले कार्बाइड से पकाया जा रहा है.

आम को पकाने के लिए के व्यापारी आजकल चीनी कार्बाइड का इस्तेमाल कर रहे हैं क्योंकि ये उनके लिए मुनाफे का सौदा साबित हो रहा है. देसी कार्बाइड के मुकाबले पाउच वाले चीनी कार्बाइड से आम जल्दी पकता है.

सबसे खास बात ये है कि चीनी कार्बाइड से आम का रंग पीला हो जाता है जिससे आम सुंदर दिखते हैं. जबकि देसी कार्बाइड से पका आम हरा ही दिखता है. चीनी कार्बाइड पाउच में मिलता है इसलिए इस्तेमाल करने में आसानी होती है. देसी कार्बाइड के मुकाबले चीनी कार्बाइड सस्ता मिलता है.

सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टर नरेश बंसल के मुताबिक कार्बाइड देसी हो या चाइनीज, ये सेहत के लिए बेहद खतरनाक होता है और इससे कैंसर तक हो सकता है.

कैसे बच सकते हैं इस अनचाहे जहर से ?
आम को हमेशा अच्छी तरह धोकर खाएंअगर आम चमकदार और कड़ा है तो इसका मतलब कार्बाइड से पका है ऐसा आम बिल्कुल न खरीदें.आम ऐसे स्टोर से खरीदें जो कार्बाइड का इस्तेमाल नहीं करने का दावा करते हैंबिना मौसम के आम बिल्कुल न खरीदें क्योंकि सीजन से पहले जो आम बाजार में मिलते हैं वो पूरी तरह कार्बाइड से पके होते हैं.

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin