कनाडा जिसे हम 'मिनी पंजाब' भी कहते हैं. वह इसलिए क्योंकि वहां पंजाबियों की भरमार है. दुनियाभर में कनाडा का नाम उदार देशों में शुमार है. इसका कारण यहां का माहौल है, जिसमें हर धर्म, जाति और वर्ग के लोग साथ मिलकर हर खुशी का स्वागत करते दिखते हैं. भारत और कनाडा का रिश्ता भी खास है.
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जहां कनाडा के मैरीटाइम भांगड़ा ग्रुप के एक कार्यक्रम में कनाडा के सांसद भी भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं. बता दें, कनाडा के सांसदों का यह वीडियो भारत सहित पूरी दुनिया में वायरल हो रहा है. खास बात यह है कि कनाडा के सांसद एंडी फिलमोर ने ही इस वीडियो को सोशल नेटवर्किंग साइस फेसबुक पर शेयर किया है. वीडियो में कनाडा की संसद के स्पीकर ज्योफ रीगन भी भांगड़ा कर रहे हैं.
इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और इसलिए अबतक इस वीडियो को फेसबुक पर 3 हजार से ज्यादा लोगों ने शेयर किया है और 200 से ऊपर कमेंट्स भी आएं हैं. वैसे आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब कनाडा के सांसदों ने भांगड़ा करके दिखाया हो. इससे पहले भी जनवरी 2017 को नोवा स्कोटिया क्षेत्र के कैनेडियन सांसद स्कॉट ब्रिसन ने अपनी फेसबुक वॉल पर शेयर किया था. इसमें उनके साथी सांसद भी नजर आ रहे थे.
Source : Zee News
