वायरल वीडियो: नेट पर छाया है ब्रेस्ट स्ट्रोक करने वाला यह 'स्वि‍मिंग एक्सपर्ट' उल्लू

यूएस की लेक पावेल में डेरिक जुक ओर उनके दोस्तों ने कुछ ऐसा देखा जो बहुत ही कम देखने को मिलता है. उन्होंने यहां एक उल्लू को तैरते हुए देखा और उन्होंने बिना समय गंवाए बना लिया इसका वीडियो. उल्लू एक ऐसा पक्षी है, जो बहुत ही कम नजर आता है. यही वजह है कि उससे जुड़ी वीडियो अक्सर वायरल हो जाती हैं. और फिर उगर उल्लू तैराकी कर रहा हो, तो इस वीडियो को कौन नहीं देखना चाहेगा.

भले ही यह यह घटना पिछले साल मई की है, लेकिन फिर भी यह वीडियो कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस वीडियो में एक उल्लू को पानी में तैरते देखा जा सकता है. यह इंसानों की तरह ब्रेस्ट स्ट्रोक करते हुए दिख रहा है.

नेशनल जियोग्राफिक के अनुसार ऐसा लगता है कि यह उल्लू अभी युवा है.

वह शायद अभी हाल ही में अपने घोंसले से निकला है. ऐसा लगता है कि वह अपने घोंसले से निकल कर पानी में आ गिरा हो. उसके पंखों पर घोंसले के कुछ तिनके भी लेगे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि पक्षियों के लिए तैराकी पानी में खुद को बचाए रखने के लिए अंतिम विकल्प होता है.



इस वीडियो में यह मल्ट‍ि टास्किंग उल्लू तैराकी के बाद छोर तक पहुंच पाने में सक्षम हो जाता है और फिर उड़ने से पहले अपने पंखों को सुकाने की कोशिश भी करता है.

Source : नईदुनिया 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin