भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार को खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया बड़ा स्कोर करने के बावजूद भी हार गई. भारत की ओर से शिखर धवन ने शतक जड़ा, तो वहीं रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार पारी खेली. भारतीय कप्तान विराट कोहली शून्य पर आउट हुए, इससे पहले एबी डीविलियर्स भी पाकिस्तान के खिलाफ जीरो पर आउट हुए थे.
सेल्फी है असली कारण..!
दोनों खिलाड़ियों का वनडे में शानदार रिकॉर्ड रहा है. सोशल मीडिया ने दोनों खिलाड़ी के 0 पर आउट होने का एक कारण ढूंढा है. दरअसल, पाकिस्तान के दुनिया न्यूज चैनल की स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट जै़नब अब्बास ने हाल ही में विराट कोहली और एबी डीविलियर्स के साथ सेल्फी ली थी. पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले उन्होंने डीविलियर्स के साथ सेल्फी ली, तो डीविलियर्स 0 पर आउट हुए वहीं भारत के श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले उन्होंने विराट कोहली के साथ सेल्फी ली और वो भी जीरों पर आउट हुए.
ऐसे इत्तेफाक के बाद लोग सोशल मीडिया पर काफी मजे ले रहे हैं. लोगों का कहना है कि इन दो महान बल्लेबाजों के जीरों पर आउट होने का यही कारण है. अब लोगों की ओर से अपील की जा रही है कि पाकिस्तान के श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले उन्हें मैथ्यूज़ के साथ सेल्फी लेनी चाहिए.Had to be done! @imVkohli pic.twitter.com/D8kGzwROik— zainab abbas (@ZAbbasOfficial) June 1, 2017
आपको बता दें कि विराट कोहली ने अभी तक 181 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें से यह 11वां शून्य है. वहीं पिछले 3 साल में यह पहला मौका है कि जब विराट जीरों पर आउट हुए हो.@ZAbbasOfficial Iss ki sakht zaroorat hai... 😂😉😋😂 pic.twitter.com/nnsNIiFFdO— T@imur Kh@n (@Taimurkhani) June 8, 2017
Source : Aajtak
