पाकिस्तान में मिला विराट कोहली का हमशक्ल, करता है ऐसा काम

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होना है। इससे मैच से पहले पाकिस्तान को अपना 'विराट कोहली' मिल गया है।

दरअसल, यह कोई क्रिकेटर नहीं, बल्कि कराची के एक पिज्जा आउटलेट में काम करने वाला शख्स है। इसकी शक्ल कोहली से मिलती-जुलती है और हेयर स्टाइल भी वैसी ही है। इस शख्स का नाम अरशद खान है और यह पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। (नीचे वीडियो देखें)




पाकिस्तान की महिलाएं भी कोहली की दीवानी
पाकिस्तान में कोहली के प्रशंसक बढ़ते जा रहे हैं। इनमें क्रिकेट फैन ही नहीं, महिलाएं भी शामिल हैं। बड़ी संख्या में पाकिस्तान के सेलिब्रिटी कोहली को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा करते रहते हैं।

हाल ही में महिला पत्रकार नजराना गफ्फार ने भारतीय कप्तान को लेकर एक रोचक ट्विट किया था। उन्होंने लिखा था- भारतीय हमारी पूरी टीम ले लें और एक साल के लिए विराट कोहली हमें दे दें।

Source : नईदुनिया 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin