ICC रैंकिंग: फिर नंबर वन बल्लेबाज बने विराट, वॉर्नर-डिविलियर्स पीछे

चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल से पहले विराट कोहली को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. टीम इंडिया के कप्तान कोहली एक बार फिर वनडे में नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं. मंगलवार को जारी आईसीसी की वनडे रैंकिंग में विराट को शीर्ष स्थान मिला है. वहीं, जबरदस्त फॉर्म में चल रहे शिखर धवन 10वें नंबर पर हैं. गेंदबाजों में ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड नंबर वन पर हैं.

इससे पहले विराट जनवरी 2017 में सिर्फ 4 दिनों के लिए नंबर वन पर थे. चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले शुरू होने से पहले द. अफ्रीकी कप्तान एबी डिविलियर्स नंबर वन पर काबिज थे. जबकि विराट नंबर तीन और ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर नंबर दो पर थे. लेकिन अब डिविलियर्स  फिसलकर नंबर तीन पर चले गए हैं, जबकि नंबर दो पर वॉर्नर कायम हैं. डिविलियर्स 25 फरवरी 2017 से नंबर वन पर चल रहे थे.

देखें वनडे की बल्लेबाजी रैंकिंग
1. विराट कोहली (भारत) रेटिंग 862
2. डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) रेटिंग 861
3. एबी डिविलियर्स (द. अफ्रीका) रेटिंग 847
4. जो रूट (इंग्लैंड) रेटिंग 798
5. केन विलियम्सन (न्यूजीलैंड) 779


दरअसल, विराट चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक दो अर्धशतकीय पारियां खेल चुके हैं (81 और 76 रन). वह दोनों ही पारियों में नाबाद रहे. उधर, टीम रैंकिंग में द. अफ्रीका अब भी नंबर वन पर काबिज हैं. हालांकि वह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो चुकी है.

Source : आजतक

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin