फेसबुक ओन्ड व्हाट्सएप जल्द ही अपने यूजर्स के लिए नया फीचर रोल आउट करने वाला है जिससे आपकी सबसे बड़ी परेशानी का हल आपको मिल जाएगा. व्हाट्सएप के इस नए फीचर में मैसेज भेजने के बाद रिकॉल करने का ऑप्शन मिलेगा. मिली जानकारी के मुताबिक ये नया फीचर एप के 2.17.30 वर्जन या उससे ऊपर के वर्जन में आएगा.
व्हाट्सएप को लेकर जानकारियां लीक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने इस नए फीचर की जानकारी ट्वीट करके दी है. रिकॉल फीचर अनसेंड और रिवोक फीचर के नाम से भी चर्चा में छाया रहा है. जिसमें टेक्स्ट, इमेज, वीडियो, जीआईएफ जैसे मैसेज को एक बार भेजने के बाद अनसेंड किया जा सकेगा. इसके लिए 5 मिनट का वक्त दिया जाएगा.
हालांकि यहां एक छोटा सा ट्विस्ट ये है कि अगर आपके भेजे गए मैसेज को तुरंत पढ़ लिया जाए तो आप इसे रिकॉल नहीं कर सकेंगे. लेकिन अगर आपके मैसेज भेजने और मैसेज पड़ने के समय में कुछ मिनट का अंतर रहा तो ये नया फीचर आपके काम आ सकेगा.The Recall feature will be remotely enabled in 2.17.30+.— WABetaInfo (@WABetaInfo) June 5, 2017
अब अगर अगली बार जब आपकी गर्लफ्रेंड, बॉस, फ्रेंड को भेजने वाला मैसेज व्हाट्सएप पर किसी दूसरे को चला जाए तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. जल्द ही व्हाट्सएप पर आपको भेजे गए मैसेज एडिट करने और कैंसिल करने का ऑप्शन देगा. इससे आप गलती से भेजे गए मैसेज को सुधार या कैंसिल कर सकेंगे.
Source : ABP News
