जब लखनऊ में बाबा रामदेव और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने एक साथ किया योग...

बाबा रामदेव और योगी आदित्‍यनाथ को लखनऊ में बुधवार सुबह एक साथ योग करते देखा गया. दरअसल 21 जून को अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस की पृष्‍ठभूमि में योग दिवस की तैयारियों को लेकर बुधवार को यूपी के राजभवन में रिहर्सल कार्यक्रम रखा गया. इस कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल राम नाईक और बाबा रामदेव मौजूद थे.

कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी, राज्यपाल नाईक और रामदेव एक मंच पर योग करते नज़र आ रहे हैं. दरअसल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी भी शिरकत करेंगे.

इससे पहले भी बाबा रामदेव और सीएम योगी आदित्‍यानाथ योग के मसले पर एक मंच पर एकत्र हो चुके हैं. 30 मार्च को लखनऊ में चल रहे बाबा रामदेव के योग महोत्‍सव में भी योगी आदित्‍यनाथ ने शिरकत की थी. वह दरअसल पतंजलि योग पीठ के योग महोत्‍सव का कार्यक्रम था.


उस कार्यक्रम में बाबा रामदेव ने महोत्सव के अलग-अलग सत्र में योग के महत्‍व पर रोशनी डालते हुए कहा था कि योग शारीरिक व्यायाम भी है, आसान भी है. प्राणायाम भी है और ध्यान भी है लेकिन योग के द्वारा एक विराट चरित्र हमारा जो तैयार होता है, हम नर से नारायण और जीव से जो ब्रह्म बनते हैं तो उससे योगी जैसा धवल चरित्र विकसित होता है. बाबा रामदेव ने कहा था कि देश में बहुत दिनों बाद योग को इतना महत्व मिला है. देश की आज़ादी के 70 सालों के इतिहास में पहली बार बड़े रूप में योग और योगी गौरवान्वित हुए हैं.

Source : NDTV india

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin