फेसबुक से नाराज अमिताभ ने शायराना अंदाज में की ट्विटर पर शिकायत


अमिताभ बच्चन पिछले कुछ दिनों से फेसबुक से नाराज हैं. दरअसल वो फेसबुक के सारे फीचर्स का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं.

जून में भी उन्होंने इसकी शिकायत अपने ट्विटर पेज पर की थी, लेकिन लगता है फेसबुक उनकी सुन नहीं रहा है. परेशान होकर अमिताभ ने ट्विटर पर एक बार फिर अपनी शिकायत शायराना अंदाज में पेश की है. उन्होंने लिखा- अरे यार एफबी... तू क्यों नहीं खुलता है मेरे लिए फुल में... डालना है यार उसमें कुछ बातें मेरी!!'
इसके पहले 25 जून को ट्विटर पर लिखा था- हेलो फेसबुक. जागो. मेरा फेसबुक पेज पूरी तरह नहीं खुल रहा है. यह कई दिनों से हो रहा है! शिकायत करने के लिए इस माध्यम का उपयोग करना पड़ा.'
 अमिताभ के दोनों सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक और ट्विटर पर 2.70 करोड़ फॉलोअर्स हैं. अमिताभ दोनों प्लेटफॉर्म्स पर बहुत एक्टिव हैं. यहां तक कि वह एक ब्लॉग भी लिखते हैं. इस ब्लॉग पर वह कई साल से लिखते आ रहे हैं.

अमिताभ कुछ दिनों पहले ही आमिर खान के साथ माल्टा में 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तांन' की शूटिंग कर के लौटे हैं.

Source : AAJ TAK

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin