यह क्‍या...! इतने खूबसूरत बालों वाली जेनिफर विंगेट ने आखिर क्‍यों उड़ाए बाल?


जेनिफर विंगेट टीवी की 'बेहद' खूबसूरत हसीनाओं में गिनी जाती हैं. इन दिनों टीवी सीरियल 'बेहद' में माया के किरदार में नजर आ रही जेनिफर अक्‍सर अपने अंदाज के लिए सुर्खियों में छायी रहती हैं. लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया है कि उनके फैन्‍स चौंक जाएंगे. बेहद खूबसूरत बालों वाली जेनिफर ने सोशल मीडिया पर अपना बिना बालों वाला फोटो शेयर किया है. हमेशा अपने स्‍टाइलिश अंदाज के लिए चर्चाओं में रहने वाली टीवी स्‍टार के इस अंदाज ने उनके कई फैन्‍स को चौका दिया है तो कई फैन्‍स जैनिफर के इस रूप को भी  काफी पसंद कर रहे हैं. लेकिन अगर आप भी जेनिफर के फैन हैं और उनके इस रूप से हैरान हैं तो हम आपको बता दें कि जैनिफर ने सच में बाल नहीं उड़ाए हैं बल्कि यह उनका अपने सीरियल 'बेहद' के लिए अपनाया गया नया लुक है.

आप भी देख‍िए, कैसी नजर आ रही हैं जेनिफर विंगेट-


दरअसल इस शो में जेनिफर जल्‍द ही इसी अदांज में दिखने वाली हैं. जैनिफर यह अच्‍छे से जानती थीं कि उनके इस लुक से उनके फैन्‍स परेशान हो जाएंगे, तो उन्‍होंने इसके कैप्‍शन में यह साफ कर दिया है कि यह अवतार उन्‍होंने अपने सीरियल के लिए लिया है.

जेनिफर ने अपने बालों के गायब होने का राज भी फैन्‍स के साथ शेयर किया है. उन्‍होंने एक वीडियो पोस्‍ट किया है जिसमें उनके मेकअप आर्टिस्‍ट मेकअप के पीछे उनके बाल छिपाते नजर आ रहे हैं.

जेनिफर ने अपने फैन्‍स को यह भी खुशखबरी दे दी है कि वह ज ही इस शो में जिंदा नजर आने वाली हैं. 'बेहद' में इन दिनों जैनिफर यानी माया को मरा हुआ दिखाया जा रहा है और उसके खून का इल्‍जाम माया के पति अर्जुन पर लगा है.

Source : NDTV

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin