भोपाल के 19 हजार 780 व्यापारियों ने जीएसटी में कराया पंजीयन

जीएसटी में भोपाल के करीब 19 हजार 780 संस्थानों व व्यापारियों ने पंजीयन करा लिया है। प्रदेश के करीब 90 फीसदी व्यापारियों व संस्थानों का स्टेट जीएसटी में माइग्रेशन हो चुका है। यह कार्रवाई जारी है।

एसजीएसटी के ज्वॉइंट कमिश्नर सुनील मिश्रा ने बताया कि पंजीयन के लिए प्रक्रिया आसान है जो ऑनलाइन है।

अगर कोई कमी नहीं हो तो तीन दिन में माइग्रेशन हो जाता है। उन्होंने बताया कि वाणिज्यिक कर में कोई पुरानी कार्रवाई लंबित है तो उनका निराकरण होने तक वे जारी रहेंगी।

एसजीएसटी में डेढ़ करोड़ से नीचे के कारोबार वाले संस्थान व व्यापारी आएंगे, लेकिन इससे ऊपर के कारोबारी एसजीएसटी व सीजीएसटी में 50-50 फीसदी बंट जाएंगे।

भोपाल में जीएसटी के लिए 23 हजार 723 ने पंजीयन कराया है, जिनमें से 19 हजार 780 का माइग्रेशन हो चुका है। गौरतलब है कि भोपाल से प्रदेश के 34 फीसदी राजस्व की वसूली होती है।

जीएसटी स्लैब की सूची इस पर देखें

एसजीएसटी के उपायुक्त राकेश साल्वी ने बताया कि सोशल मीडिया पर कई तरह की जीएसटी की सूचियां अलग-अलग लोगों द्वारा भेजी जा रही हैं लेकिन सही जानकारी के लिए लॉग इन कर सकते हैं। इस वेबसाइट के जीएसटी कॉर्नर पेज पर जीएसटी के स्लैब में आने वाली सामग्री की जानकारी दी गई है।

Source : नईदुनिया 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin