खतरनाक जहरीला सांप जब घुस आया एक घर में....Video में देखें कैसे पकड़ा गया


काला मांबा सांप दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में से एक माना जाता है. विशेषज्ञों का कहना है अगर यह किसी को डंस लेते तो मिनटों में मौत हो जाती है. यह सांप गुस्सैल स्वभाव का होता है और तुरंत हमला कर देता है. दक्षिण अफ्रीका के डरबन में एक महिला के घर में यह सांप घुस आया. वह एक टीवी कैबिनेट के अंदर छिप गया था. सांप दिखने के बाद किसी की हिम्मत नहीं हो रही थी कि कमरे के अंदर जा सके.  सांप को पकड़ने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम बुलाई गई.



इस पूरी घटना का वीडियो यूट्य़ूब पर पोस्ट किया है. आप देख सकते हैं कि कैसे सांप को पकड़ने के लिए एक पोल के सहारे सांप को बाहर निकाला गया.  सांप को पकड़ने के बाद टीम में शामिल इवैन्स ने बताया कि मांबा के पास कोई दूसरा मौका नहीं था इसलिए वह भागने की कोशिश की बजाए आक्रमक हो गया था. अगर कोई खुली जगह होती तो पहले वह भागने का रास्ता ढूंढता.

Source : NDTV

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin