खाना खाने के तुरंत बाद भूलकर भी न करें इन पांच चीजों का सेवन


जीवन में जरुरत के हिसाब से खाना और पौष्टिक आहार बेहतर सेहत का बड़ा उदाहरण है. गांव कस्बों और छोटे शहरों की बात छोड़ दें तो मैट्रो सिटी की लाइफ स्टाइल प्रकृति के अनुकूल नहीं होती साथ ही दैनिक दिनचर्या भी अस्त-वयस्त होती है. ऐसे में सेहत बिगड़ना लाजमी है. बेहतर हेल्थ लाइफ के लिए जीवन में कुछ टिप्स का नियमित रूप से पालन करना चाहिए. इसी कड़ी में हम आपको आज बता रहे हैं कुछ चुनिंदा टिप्स जिससे आप स्वस्थ जीवन जी सकेंगे.

खाना खाने के तुरंत बाद बिल्कुल न नहाए
खाना खाने के बाद हमें नहाने से बचना चाहिए. विशेषज्ञों की माने तो खाना खाने के बाद नहाने से बॉडी टेंप्रेचर कम हो जाता है. खाना खाने के बाद रक्त का प्रवाह पाचन क्रिया की ओर होना चाहिए लेकिन नहाने से रक्त प्रवाह त्वचा की ओर होने लगता है और हमारी बॉडी का तामपान भी कम हो जाता है जिससे पाचन क्रिया प्रभावित होती है.

तुरंत नहीं सोए
हमने बड़े बुजुर्गों को अक्सर कहते सुना है कि खाना खाने के तुरंत बाद सोना नहीं चाहिए. एक्सपर्ट की माने तो खाना खाने के बाद तुरंत सोने से खाना पचाने के लिए पाचन क्रिया को अधिक मेहनत करनी पड़ती है. जिसके चलते अपच, वजन बढ़ने जैसी शिकायतें सामने आती है.

धूम्रपान से बचें
खाना खाने के फौरन बाद धूम्रपान के सेवन से बचें. अगर आप धूम्रपान करते हैं तो इससे आंतो और फेफड़ो पर काफी सबसे ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ता है और ऐसा करने से आंतों और फेफड़ों के कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी की संभावनाए कई गुना अधिक बढ़ जाती है.

फलों के सेवन से बचें
खाना खाने के तुरंत बाद फलों के सेवन से बचना चाहिए. ऐसा करने से कब्ज होने की शिकायत पहले की तुलना में बढ़ जाती है. दोपहर या रात के खाने के बाद फल खाने पर उनका पाचन देर से होता है. इस दौरान पैट में देर तक रहने पर खाने में सड़न और एसिड होने की प्रकिया शुरू हो जाती है. जिसके चलते गैस, अपच, जलन एसिडिटी जैसी समस्याएं होने लगती है.

न पिए चाय 
आमतौर पर लोग खाना खाने के बाद चाय पीते हैं लेकिन ऐसा करना खतरनाक हो सकता है. खाना खाने के फौरन बाद चाय पीने से पेट में एसिड बनने लगता है जिससे जरुरी प्रोटीन पचने में काफी दिक्कत होती है. चाय की पत्त‍ियों में उच्च अम्लीयता होती है। इससे प्रोटीन के पाचन पर असर पड़ता और वो आसानी से नहीं पच पाता है। ऐसे में कोशिश करनी चाहिए कि खाने के एक से दो घंटे बाद ही चाय पिएं.

Source :ZEE NEWS

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin