VIDEO VIRAL: दुल्हन करती रही इंतजार, घोड़ी संग कुएं में गिरा दूल्हा

शादी में कई तरह की रस्में होती हैं. हर समुदाय के लोग अपनी-अपनी परंपरा के हिसाब से रस्म पूरी करना चाहते हैं. इनमें कुछ रस्म ऐसे भी होते हैं जिससे कई बार परेशानी भी झेलनी पड़ती है. कुछ ऐसा ही वाक्या उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के काजी तरहर गांव में हुआ, जब दुल्हन अपने दूल्हे का समय से पहुंचने का इंतजार करती रही और दूल्हा घोड़ी सहित कुएं में गिर गया. हालांकि हादसे में दोनों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और बाद में शादी की रस्म पूरी की गई.


दरअसल काजी तरहर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब शादी की एक रस्म पूरी करते हुए दूल्हा घोड़ी सहित कुएं में गिर गया. परंपरा के अनुसार घोड़ी पर बैठकर दूल्हे को कुएं की परिक्रमा करनी थी. दूल्हे ने जैसे ही कुएं के फेरे शुरू किए किसी ने पटाखा जला दिया. पटाखा जलते ही घोड़ी बिदक गई और दूल्हा सहित कुएं में जा गिरी. आनन-फानन में जेसीबी मशीन बुलाई गई. इसके बाद दूल्हा और घोड़ी दोनों को सुरक्षित निकाला गया.

इन सबमें सबसे अच्छी बात यही रही कि हादसे में न तो दूल्हा घायल हुआ और न ही घोड़ी. जब दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया तब दोनों परिवार के जान में जान आई. इसके बाद शादी की रस्म पूरी की गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.  

वीडियो नीचे देखें....


Source : NDTV इंडिया 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin