Honda का ग्राहकों को GST गिफ्ट, कार के दामों में 1 लाख तक की कटौती

GST लागू होने के बाद कुछ ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपने मॉडल्स की बदली हुई कीमतों की घोषणा कर दी है, इसी बीच खबर आई है कि अब Honda ने भी अपने प्रोडक्ट रेंज के कीमतों में भी कुछ बदलाव किया है. Honda ने अपने कुछ कारों के कीमत कम कर दी हैं, जिसमें 7,000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक कीमतों में कटौती की गई है.


होंडा ने Brio की कीमतें 7,980 रुपये से लेकर 12,279 रुपये तक कम कर दिए हैं, Amaze में ये कटौती 9,203 रुपये से लेकर 14,825 रुपये के बीच की गई है. Jazz की कीमतें 6,168 रुपये से लेकर 10,031 रुपये तक कम की गई है.

वहीं Honda WR-V की कीमतों की बात करें तो इसमें ग्राहकों को 7,132 रुपये से 10,064 रुपये तक की छूट मिल पाएगी. इसी तरह Honda City की कीमत 16510 रुपये से 28005 रुपये तक कम की गई हैं. BR-V में कंपनी ने 19,787 रुपये से लेकर 30,387 रुपये तक की छूट दी है.


होंडा ने GST का फायदा ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए CR-V की कीमतों में 110837 रुपये से लेकर 131663 रुपये तक की छूट देने का फैसला लिया है. हालांकि कंपनी ने Accord Hybrid की बदली हुई कीमतों का खुलासा नहीं किया है. बता दें ये सारी कीमतें (एक्स-शोरूम, दिल्ली) हैं. ये कीमतें हर राज्य के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं. बता दें इससे पहले TVS ने भी अपने कुछ मॉडलों की कीमतों में कटौती की है.

Source : आजतक

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin