KTET 2017: नोटिफिकेशन जारी, 12 और 19 अगस्त को होगी परीक्षा

KTET 2017: केरल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (केटीईटी) 2017 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. परीक्षा 12 अगस्त और 19 अगस्त को आयोजित होगी. एडमिट कार्ड 1 अगस्त से जारी होंगे. केटीईटी परीक्षा चार कैटेगरी के पदों के लिए होगी. पहले तीन पद हैं - प्राइमरी, अपर प्राइमरी और हाई स्कूल. चौथी कैटेगरी लेंग्वेज टीचर (अरबी, हिंदी, संस्कृत, उर्दू), स्पेशलिस्ट टीचर और फिजिकल एजुकेशन टीचर की है. उम्मीदवार 17 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं. 

K-TET में 60 फीसदी या उससे अधिक मार्क्स प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को पास माना जाएगा. सभी कैटेगरी के लिए ये क्वालिफाई मार्क्स होंगे. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. इस परीक्षा में आवेदन के लिए कोई आयु सीमा नहीं है. SC/ST/OBC/OEC कैटेगरी के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स 55 फीसदी निर्धारित किए गए हैं. 

उम्मीदवार परीक्षा की पूरी जानकारी के लिए केरल परीक्षा भवन की आधिकारिक वेबसाइट keralapareekshabhavan.in पर जाएं.  


नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें 

Source : NDTV इंडिया 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin