प्लेन में यात्री ने की गैस पास, उसके बाद जो हुआ उसे जान आप दंग रह जाएंगे!


अमेरि‍कन एयरलाइंस फ्लाइट में सवार कर रहे यात्रि‍यों के साथ हाल ही में एक ऐसी घटना घटी जिसे जान आपकी हंसी छूट जाएगी.

जी हां, अमेरि‍कन एयरलाइंस फ्लाइट सवार यात्रि‍यों में से एक ने गैस पास कर दी. गैस इतनी बदबूदार थी कि लोगों को अचानक सिरदर्द और उल्टी जैसा महसूस होने लगा जिसके चलते प्लेन को बीच में ही नीचे उतारा गया.

रविवार को हुई इस घटना में प्लेन को र्नोथ कैरोलीना के रलेघ-दूरहम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारा गया और उतरते ही एयरपोर्ट ने छानबीन शुरू कर दी थी.

WNCN का कहना है कि प्लेन में कुछ यात्री उड़ान से पहले ही बीमार थे लेकिन एयरपोर्ट कर्मचारियों के मुताबिक ये किसी के गैस पास करने के कारण हुआ था. बाद में एयरपोर्ट कर्मचारियों ने कहा कि ये एक मेडिकल कॉल थी. हालांकि अमेरिकन एयरलाइन ने कहा कि ये मेकैनिकल गड़बड़ थी.

प्लेन के सवार एक अन्य स्पोक्सपर्सन का कहना था कि ये सब अफवाह है और प्लेन में स्मैल आने का कारण इंजन में सप्लाई की गई एयर थी. उन्होंने बताया कि जब केबिन में एयर प्रेशर दिया जाता है तब खतरनाक कैमिकल हवा के साथ मिल कर उसे दूषित कर देती है जिसके कारण यात्री और बाकी क्रू मेंबर्स अचानक बीमार महसूस करने लगते हैं.

बहरहाल, प्लेन में फार्टिंग एक वैज्ञानिक मुद्दा है. एक्सपटर्स ने एयर प्रेशर के कारण होने वाली दूषित हवा का इंसानों के पेट पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बात की है.


अब यात्री ने गैस पास की थी या एयर प्रेशर के कारण दूषित हवा से लोगों की तबियत खराब हुई थी. इस पर अभी जांच चल रही है.

Source : ABP NEWS

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin