राज कपूर ने पोते रणबीर के लिए गाया था 'आवारा हूं', VIDEO में देखें


एक्टर रणबीर कपूर अपनी दमदार एक्टिंग से कपूर खानदान की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं. उनके परदादा पृष्वीराज कपूर, दादा राज कपूर और पापा ऋषि कपूर सभी ने एक्टिंग के क्षेत्र में अपना नाम कमाया है.

राज कपूर अपने पोते पोतियों से बहुत प्यार करते थे और ऐसा ही कुछ इस वीडियो में भी नजर आ रहा है. एक्टर अली फजल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें राज कपूर अपनी फिल्म 'आवारा' का गाना 'आवारा हूं' गा रहे हैं और रणबीर कपूर और उनकी बहन रिद्दिमा कपूर उनके पास बैठे सुन रहे हैं. रणबीर की उम्र 4-5 साल लग रही है. रणबीर अपना अंगूठा चूसने में बिजी नजर आ रहे हैं.

रणबीर कपूर की फिल्म 'जग्गा जासूस' 14 जुलाई को आने वाली है. इस फिल्म के साथ रणबीर प्रोड्यूसर भी बन जाएंगे. फिल्म में रणबीर की एक्स-गर्लफ्रेंड कटरीना कैफ भी हैं.

Source : आज तक 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin