इस बार रक्षाबंधन में ग्रहण का काला साया, इस मुहूर्त में ही बांधे भाई को राखी


भाई-बहन का खास त्यौहार रक्षाबंधन भारत देश में धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई को राखी बांध कर उसकी लंबी उम्र की कामना करती है। वहीं भाई भी अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देते हैं। इस बार रक्षाबंधन सावन का आखिरी सोमवार 7 अगस्त को है।

हर साल सावन पूर्णिमा को रक्षबंधन का त्योहार बनाया जाता हैं। इस बार रक्षाबंधन में कोई भी शुभ योग नहीं है बल्कि वह ग्रहण का काला साया लेकर आ रहा है। इस साल सिर्फ कुछ घंटे का ही शुभ मुहुर्त है। जिसमें ही बहनों को अपने भाईयों की कलाई में राखी बांधना है।

आचार्य इंदु प्रकाश के बताया कि इस बार सावन में रक्षाबंधन होना तो बहुत ही शुभ है, लेकिन इसके साथ इस दिन चंद्र ग्रहण भी पड़ रहा है। जिसके कारण यह दिन शुभ नहीं माना जा रहा है।

शुभ मुहूर्त

इस बार आप अपने भाई के हाथ में राखी सुबह 11 बजकर 7 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 50 मिनट के बीच बांध सकते है।

7 अगस्त को रात 10 बजकर 52 मिनट से चंद्र ग्रहण शुरु हो रहा है जो कि 12 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक लग जाएगा। इससे पहले भद्रा का प्रभाव रहेगा। जिसके कारण इस समय राखी बांधना शुभ नहीं है।


Source : INDIA TV

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin