अभिनेता ऋषि कपूर ने ट्विटर पर अक्सर अपनी तल्ख टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में एक यूजर ने उनपर कुछ ऐसा आरोप लगाया कि उन्हें ट्वीट करके सफाई देनी पड़ी। ऋषि ने कहा कि उनका परिवार हमेशा से धर्मनिरपेक्ष रहा है और वह सभी धर्मो का बराबर सम्मान करता है। सोशल मीडिया पर बेबाक टिप्पणियों के लिए प्रसिद्ध ऋषि ने कुछ ट्विटर उपयोगकर्ताओं की टिप्पणियों के जवाब में यह बात कही।
एक उपयोगकर्ता ने लिखा, "अगर आपको मुसलमानों से इतनी नफरत है तो आप सभी भारतीय बड़े मुस्लिम देशों में काम करने और पैसा कमाने क्यों जाते हैं। पाखंडी।"
एक और ट्वीट में कहा गया, "किसने आपको मुसलमानों से नफरत करने पर मजबूर किया है।"
इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया करते हुए ऋषि ने कहा, "यह आरोप गलत और दुखद हैं। हमारा परिवार हमेशा से धर्मनिरपेक्ष रहा है और हमारा परिवार सभी धर्मो का बराबर सम्मान करता है।"What makes you think RK has a hatred for Muslims? What has compelled you to make this deduction?!— UziShi (@UzmaRS) July 5, 2017
ऋषि लगभग दो दशकों के बाद अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म '102 नॉट आउट' में दिखाई देंगे। यह फिल्म सौम्या जोशी के गुजराती नाटक पर आधारित है। इसमें अमिताभ 102 साल के वृद्ध और ऋषि उनके 75 साल के बेटे के किरदार में नजर आएंगे।This allegation is very false and hurtful. Our family has always been very secular and have equal respect and admiration for all religions https://t.co/qE4FZVCZb3— Rishi Kapoor (@chintskap) July 6, 2017
ऋषि कपूर अक्सर अपने विवादित ट्वीट्स की वजह से जाने जाते हैं। ट्विटर पर ऋषि के जितने प्रशंसक हैं उतने ही लोग ऋषि कपूर के ट्वीट्स से नाराज भी रहते हैं।
Source : INDIA TV
