जल्द ही हाथ हिलाने या चलने-फिरने से ही चार्ज हो जाएगा स्मार्टफोन, जानिए कैसे

बहुत जल्द आपका स्मार्टफोन केवल आपके चलने-फिरने या हाथ हिलाने मात्र से ही चार्ज हो जाएगा। वैज्ञानिकों के एक दल ने एक ऐसी अल्ट्रा थिन डिवाइस का निर्माण किया है जिसकी मदद से कोई भी इंसान केवल चल-फिर कर या केवल हाथ हिलाकर ही स्मार्टफोन जैसे डिवाइस को चार्ज कर पाएगा। इस दल में भारतीय मूल के एक वैज्ञानिक भी शामिल हैं।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये डिवाइस बैटरी टेक्नोलॉजी पर आधारित है और ब्लैक फॉस्फोरस के लेयर्स से बना हुआ है। इसमें कुछ एटम्स की ही मोटाई है, इस डिवाइस से बेहद कम फ्रिक्वेंसी में ही हाथ हिलाने जैसी प्रक्रिया करके ही थोड़ी मात्रा में बिजली पैदा की जा सकती है।

यूएस में वांडरबिल्ट यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर कैरी पिंट ने बताया, 'भविष्य में, मुझे उम्मीद है कि हम सभी अपने व्यक्तिगत उपकरणों के लिए अपने मोशन और पर्यावरण से एनर्जी पैदा कर खुद ही चार्जिंग डिपो होंगे।'

शोधार्थियों का मानना है कि इससे पहले के तकनीकों में जिससे इंसानी क्रियाकलापों से ही बिजली पैदा करने की तकनीक ईजाद की गई थी, उनकी तुलना में ये डिवाइस ज्यादा फायदेमंद है। ये काफी सूक्ष्म है। इस तकनीक का फायदा भविष्य में इलेक्ट्रीफाइड कपड़े बना कर भी उठाया जा सकता है। ये भविष्य में लिक्विड क्रिस्टल डिस्प्ले से भरे हुए कपड़ों को बिजली मुहैया करा सकता है। इससे इंसान स्मार्टफोन में एक टैप से ही पहने हुए कपड़े का कलर और पैटर्न बदल पाएंगे।

Source : नईदुनिया 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin