TCS के कर्मचारियों के लिए बुरी खबरः यहां बंद हो रहा है टीसीएस का दफ्तर


लखनऊ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के कर्मचारियों के लिए बुरी खबर आई है. यहां टीसीएस का ऑफिस बंद हो सकता है और इस ऑफिस में 2000 कर्मचारी काम करते हैं. दरअसल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के लखनऊ वाले ऑफिस को नोएडा या इंदौर ले जाने की तैयारी हो रही है.


लखनऊ में टीसीएस ऑफिस के बंद होने की खबर से सभी कर्मचारी हैरान परेशान हैं और इन्हें बताया गया है कि पैसे की कमी की वजह से ये फैसला लिया गया है. 1984 से ही टीसीएस का लखनऊ में दफ्तर है और यहां साल 2000 में जिस आलीशान बिल्डिंग में ऑफिस शिफ्ट हुआ है वो किराए पर ही है. समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सेठ इस बिल्डिंग के मालिक है और अब बताया जा रहा है कि उन्होंनें किराया बढ़ा दिया है. बस इसी बात का बहाना कर मैनेजमेंट यहां से ऑफिस नोएडा या इन्दौर ले जाने का मन बना चुकी है. टीसीएस कंपनी में काम रहे लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ से भी लखनऊ ऑफिस को बचाने की गुहार लगाई है.

Source : ABP NEWS

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin