कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' पर 1 जुलाई को लोकप्रिय शायर डॉक्टर राहत इंदौरी, कवि डॉक्टर कुमार विश्वास और और शायरा शबीना अदीब पहुंचे हुए थे. शो टीवी पर प्रसारित हो चुका है और एकबार फिर कपिल मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं. शो में पहुंचे आप पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने महिलाओं पर एक विवादस्पद टिप्पणी की थी जिसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है.
बता दें कि दिल्ली के डाबरी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई इस शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि शो के दौरान कुमार विश्वास ने महिलाओं पर अपमानजनक और अभ्रद टिप्पणी करते हुए कहा कि जिस समय चुनाव होता है आप अपनी कालोनी यानि अपनी जगह से चुनाव लड़ो तो बड़ी दिक्कत हो जाती है, मतलब जिस लड़की से आप का अफेयर चला हो उसके पति को भी जीजा जी कहना पड़ता है, जीजा जी वोट दे देना सामान तो आप ले ही गए हैं.
बता दें कि शिकायतकर्ता का कहना है कि वह अपनी बेटी के साथ ये शो देखकर रही थीं जिसके बाद उनकी बेटी ने उनसे पूछा कि मम्मी क्या हम भी शादी के बाद सामान हो जाएंगे? महिलाएं क्या कोई वस्तु होती हैं? इस टिप्पणी के बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस में कंप्लेन कराई.
बता दें कि कॉमेडियन भारती सिंह भी 'द कपिल शर्मा शो' से जुड़ गई हैं. भारती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर अपलोड कर इसकी जानकारी दी थी. कुछ दिनों पहले ही कॉमेडियन चंदन प्रभाकर भी कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में वापस लौटे हैं. इसकी जानकारी चंदन ने फेसबुक लाइव चैट पर दी थी. एक्टर सुनील ग्रोवर से झगड़े के बाद कपिल का शो विवादों में बना हुआ है.Get ready to welcome @DrKumarVishwas & @rahatindori on #TheKapilSharmaShow tonight 9 PM only on @SonyTV pic.twitter.com/eOrkug3HY4— The KapilSharma Show (@TheKapilSShow) July 1, 2017
Source : AAJ TAK
