27 अप्रैल 1998 में जन्मी अमेरिकन लड़की डायट्टो अपने यूनिक डांस स्टाइल के चलते इन दिनों सोशल मीडिया में छाई हुई है. उनका एक वीडियो इंटरनेट पर बहुत ही तेजी वायरल हो रहा है. 19 साल की डायट्टो का डांस अगर एक बार कोई देख ले, तो वह समझ नहीं पाएगा कि यह डांस कोई लड़की कर रही है या रोबोट. वह बिलकुल एक रोबोट की तरह डांस करती हैं, इसलिए डायट्टो का डांस देखने में अद्भुत लगता है.
दो करोड़ से ऊपर बार देखा जा चुका है वीडियो
Rami Morad नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा डायट्टो का एक वीडियो नवंबर 2015 में अपलोड किया गया था, जो इन दिनों वायरल हो रहा है. लोग इसे बहुत ही तोजी से देख रहे हैं औऱ साथ ही कमेंट भी कर रहे हैं. बता दें, अब तक इस वीडियो को दो करोड़ से ऊपर बार देखा जा चुका है. इस वीडियो में डायट्टो जबरदस्त डांस करती हुईं नजर आ रही हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चियरलीडर और जिमनास्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाली डायट्टो बहुत जल्दी ये समझ गईं कि यह डांस ही है जो उनके अंदर धड़क रहा है. ब्रेक डांस, हिप-हॉप, रोबोटिंग, फिंगर ट्यूटिंग में डायट्टो के डांस देखने वाले मुंह से वाह कहे बिना नहीं रह पाते.
Source : Zee News
