विश्व की लीडिंग वेब सर्विस प्रोवाडर कम्पनियों में से एक Yahoo ने अपनी मेल सर्विस 'याहू मेल' में डिजाइन, स्पीड और विश्वसनीयता को लेकर बड़ा सुधार किया है. याहू का नया मेल इंटरफेस पहले से ज्यादा स्पष्ट और इस्तेमाल में आसान है. साथ ही लेआउट में भी बहुत से सुधार किए गए हैं.
याहू ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि अब याहू मेल के यूजर्स अपने इनबॉक्स को नई कलर थीम्स के साथ पर्सनलाइज कर सकते हैं.
याहू ने अपनी मेल सेवा के जरिए ट्विटर जैसे सोशल नेटवर्किंग साइटों के लिए इमोजी के इस्तेमाल की सुविधा भी पेश की है. इसके अलावा याहू मेल पर आए मेल के साथ के अटैचमेंट्स का प्रीव्यू भी देखा जा सकेगा.
याहू ने अपने बयान में कहा, 'नए याहू मेल इंटरफेस का हर हिस्सा ज्यादा तेज, ज्यादा भरोसेमंद है, खासकर धीमे कनेक्शन के लिए. याहू मेल विभिन्न स्क्रीन आकारों को पहचानने में स्मार्ट है, चाहे आपका स्क्रीन कितना भी छोटा या बड़ा क्यों न हो. इसका रिस्पॉन्सिव डिजाइन इंटरफेस के अहम तत्वों को सही जगह पर रखता है.'
याहू ने विज्ञापन न चाहने वाले मेल यूजर्स के लिए याहू मेल प्रो भी पेश किया है, जो ग्राहक सहायता के साथ उपलब्ध है.
बयान के अनुसार, 'हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमारे सभी यूजर्स हमारे अपग्रेडेड ईमेल अनुभव का आनंद लें. हमने एनवीडीए और वॉइस ओवर स्क्रीन रिडर यूजर्स को फुल इनबॉक्स पहुंच देने का इंतजाम किया है और रोशनी के प्रति संवेदनशील और कम दृष्टि वाले यूजर्स के लिए विकल्प मुहैया कराए हैं.'
Source : आजतक