वरुण धवन और आलिया भट्ट अब नहीं करना चाहते हैं साथ में काम, आखिर क्या है वजह?


स्टूडेंट ऑफ द ईयर से लेकर हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी हिट फिल्मों में काम करने वाले एक्टर्स वरुण धवन और आलिया भट्ट अब साथ में फिल्में नहीं करना चाहते हैं। एक रिपोर्ट के मताबिक आलिया खुद अब वरुण के साथ काम नहीं करना चाहती हैं। दोनों ने अपने करियर में 8-8 फिल्में की हैं जिसमें से 3 फिल्मों में दोनों साथ नजर आए थे। शायद यही वजह की आलिया अब ये जोड़ी रिपीट नही करना चाहती हैं और नए स्टार्स के साथ काम करना चाहती हैं।

वरुण और आलिया की जोड़ी युवाओं में काफी हिट है। लोगों को इनकी क्यूट केमिस्ट्री काफी पसंद है। दोनों की साथ की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की है। इनके इस फैसले से दोनों के फैंस को जरूर धक्का लगेगा।


बता दें, वरुण धवन जहां जुड़वा 2 की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं आलिया भट्ट मेघना गुलजार की फिल्म राजी की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वो एक कश्मीरी जासूस का रोल करती नजर आएंगी।

Source : india tv

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin