आपने अब तक हमारे राष्ट्रगान को यूं तो कई रूपों में देखा होगा, कई कलाकारों के साथ देखा या सुना होगा, लेकिन इस बार का राष्ट्रगान अलग और खास है. दरअसल, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस गाने में केवल अमिताभ बच्चन ही नहीं बल्कि कुछ विकलांग बच्चे भी नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में वो साइन लैंग्वेज का इस्तेमाल करके राष्ट्रगान गा रहे हैं. यह वीडियो केवल सुनने ही नहीं बल्कि देखने में भी काफी अच्छा है. बता दें कि कुछ समय पहले केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने राष्ट्रगान के वीडियो को लॉन्च किया था. इस कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुदेश वर्मा भी शामिल हुए थे.
अब अगर हम इस वीडियो की बात करें तो अगर आप वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो आपको इसके बैकग्राउंड में दिल्ली का लाल किला दिखेगा. अमिताभ बच्चन के साथ कुछ बच्चे नजर आएंगे जो मिलकर राष्ट्रगान प्रस्तुत कर रहे हैं. राष्ट्रगान का यह वीडियो 3 मिनट का है और इसका निर्देशन फिल्मकार गोविंद निहलानी ने किया है.
बता दें कि अमिताभ बच्चन फिलहाल अपनी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की शूटिंग में व्यस्त हैं और इसके साथ ही वह जल्द ही सोनी टीवी पर शुरू होने वाले टीवी रियलिटी गेम शो केबीसी में भी नजर आएंगे.
Source : ज़ी न्यूज़
