इस क्रिकेटर की दोनों किडनी हुई फेल, आरपी सिंह ने लगाई मदद की गुहार


इन दिनों एक क्रिकेट खिलाड़ी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है. अंडर-16 पाली उमरीगर ट्रॉफी खेल चुके आदित्य पाठक का भविष्य संकट में है. आदित्य पाठक की दोनों किडनी फेल हो चुकी हैं. ऐसे में भारतीय तेज गेंदबाज आरपी सिंह उनकी आर्थिक मदद के लिए सबसे पहले सामने आए हैं और दूसरे लोगों से भी मदद की अपील कर रहे हैं. आदित्य पाठक की दोनों किडनी खराब चुकी है और उनके घर की भी माली हालत ठीक नहीं है. आदित्य के घर की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने की वजह से उनके इलाज के लिए पैसे भी नहीं हैं.

अब आदित्य के इलाज के लिए क्रिकेटर आरपी सिंह सामने आए हैं. खुद मदद करने के साथ-साथ वे दूसरे लोगों से भी उनकी मदद करने की अपील कर रहे हैं.  आदित्य पाठक उत्तर प्रदेश के कानपुर में कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के लिए अम्पायरिंग भी कर चुके हैं.

आरपी सिंह ने टि्वटर पर एक अखबार की कटिंग शेयर करते हुए बैंक डिटेल भी दी है. क्रिकेटर ने अपनी पोस्ट में लिखा है- जरुरतमंदों को मदद देने के अलावा कोई अच्छा काम नहीं है.
जैसे ही भारतीय टीम के खिलाड़ी ने आदित्य पाठक की मदद के लिए लोगों से गुजारिश की तो यह पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल हो गई. जिसके बाद कई लोग आदित्य की आर्थिक हालत देखकर उनकी मदद के लिए आगे आए.

मीडिया में छपी एक खबर के मुताबिक, इलाज के लिए लाखों खर्च करने के बावजूद आदित्य पाठक के तबीयत में कोई सुधार नहीं आया. आदित्य की दोनों किडनी के ट्रांसप्लांट के लिए लगे पैसे के कारण उन्हें अपना घर भी गिरवी रखना पड़ा था.

2009 में एक बार किडनी आदित्य की फेल हो चुकी हैं, जिसके बाद से उनके पिता ने किसी तरह खुद के पैसो से इलाज करवाया था. लेकिन अब एक बार फिर उनकी किडनी खराब हो गई है, लेकिन इस बार उनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं हैं.

Source : ज़ी न्यूज़

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin