मान्यता के अनुसार भोलेनाथ को श्रावण माह बेहद प्रिय है। ऐसे में भक्त देवाधिदेव महादेव की विशेष-पूजा अर्चना कर उन्हें प्रसन्न करने का जतन करते हैं। ऐसे में हम आपके लिए एक बेहद अहम जानकारी लेकर आए है और ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें घर के मंदिर में रखना शुभ नहीं माना जाता।
चलिए आपको बताते हैं उन मूर्तियों के बारे में जिन्हें वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में रखना शुभ नहीं माना जाता है। भगवान भैरव को शिव का ही एक रूप माना जाता है। लेकिन ये तामसिक देवता हैं और तंत्र-मंत्र द्वारा इनकी साधना की जाती है। भैरव की मूर्ति घर में रखने से वातावरण में नकारात्मकता आने लगती है। इसी कारण वास्तुशास्त्र में भैरव की मूर्ति को घर में रखना वर्जित माना गया है।
भगवान शिव का एक रूप है नटराज। वास्तु शास्त्र के अनुसार नटराज रूप वाली भगवान शिव की प्रतिमा भी घर में नहीं होनी चाहिए। इसका कारण यह है कि नटराज रूप में शिव, तांडव करते हैं इसलिए इन्हें घर में न लाएं। नटराज की मूर्ति को घर में लगाने से घर की सुख-शांति भंग हो जाती है।
Source : नईदुनिया
