Friendship day: दुनिया के दो सबसे अमीर दोस्‍तों की कहानी, जानें उन्‍हीं की जुबानी

दुनिया में दोस्‍ती को सबसे खूबसूरत रिश्‍ता माना जाता है. ऐसा इसलिए क्‍योंकि यह ऐसा रिश्‍ता होता है जिसको हम खुद अपने आप चुनते हैं. दोस्‍ती का सफलता से भी माना जाता है. सच्‍चे दोस्‍त हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं और कदम दर कदम साथ देते हैं. हालांकि ऐसा भी कहा जाता है कि सफलता के शिखर पर पहुंचे लोग वहां अकेले होते हैं और उनके बीच दोस्‍ती नहीं होती लेकिन ऐसा नहीं है. इस कड़ी में आज फ्रेंडशिप डे के मौके पर यहां बात ऐसे दो लोगों की हो रही है जो दुनिया के सबसे अमीर व्‍यक्ति गिने जाते हैं. जी हां ये बात हो रही है माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन बिल गेट्स और दुनिया भर में निवेश करने के मामले में मशहूर वॉरेन बफे की.

हालांकि एक वक्‍त ऐसा भी था जब ये दोनों एक दूसरे से मिलना भी नहीं चाहते थे. दरअसल 5 जुलाई, 1991 को बिल गेट्स की मां अपने कुछ दोस्‍तों को घर पर आमंत्रित किया. उसमें वॉरेन बफे भी थे. जब मां ने गेट्स से कहा वॉरेन बफे से मिलने का आग्रह किया तो उन्‍होंने कहा कि मैं उनसे मिलकर क्‍या करूंगा. इसी तरह वॉरेन बफे भी गेट्स से मिलना नहीं चाहते थे. लेकिन उस दिन जब मुलाकात हुई तो उसके बाद वे दोनों एक दूसरे के दोस्‍त बनते चले गए. आज आलम यह है कि गेट्स के ऑफिस में दो नंबर स्‍पीड डायल पर रहते हैं. एक घर का और दूसरा बफे का.


दोनों दोस्‍तों में कई खूबी भी है. दोनों की ही पसंदीदा बिजनेस बुक जॉन ब्रुक्‍स की 'बिजनेस एडवेंचर' है. दोनों आपस में बच्‍चों की तरह मिलते हैं. गेट्स की पत्‍नी द्वारा दी गई कॉस्‍ट्यूम पार्टी में वारेन बफे जरूर आते हैं.

Source : NDTV इंडिया 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin