लड़की ने गूगल में सर्च किया कैसे करें खुदकुशी, मिला चौंकाने वाला जबाव


आपका चाहें जो भी सवाल क्यों न हो, गूगल के पास सबका जवाब हाजिर रहता है। जीवन में तनाव और समस्याओं से परेशान एक लड़की ने जब गूगल से सवाल किया कि खुदकुशी कैसे करें, तो उसे चौंकाने वाला जवाब मिला। इसके बाद तो लड़की की जिंदगी ही बदल गई।

गूगल के सर्च रिजल्ट्स में आत्महत्या के तरीके बताने के बजाए एक फोन नंबर देते हुए लिखा- मदद की जरूरत है। यह नंबर डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीआईजी) का था। उन्होंने लड़की को समझाया बुझाया और उसे काउंसेलिंग के लिए तैयार कर लिया।

डीआईजी ने कहा कि मैंने उस लड़की से अपने ऑफिस में आकर मिलने के लिए कहा, ताकि हम इस बारे में विस्तार से बात कर सकें। आखिर वह इसके लिए तैयार हो गई और इस तरह हम एक लड़की की जिंदगी को बचा सके। लड़की अपनी जिंदगी को दूसरा मौका देने के लिए तैयार हो गई।


उन्होंने बताया कि 24 साल की उस लड़की को उसके प्रेमी ने छोड़ दिया था। सरकारी नौकरी लगने के बाद वह अपने घरवालों के दबाव में आ गया और इसलिए उसने लड़की से रिश्ता तोड़ दिया था। इसके बाद जीवन से हताश लड़की आत्महत्या के तरीके गूगल में खोज रही थी।

Source : नयीदुनिया 

एक टिप्पणी भेजें

© ‧ Test. All rights reserved. Distributed by Pixabin